फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP can change candidate on three seats in West UP

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा पश्चिम की तीन सीटों पर बदल सकती है प्रत्याशी

Wed, 13 Mar 2019 03:56 PM IST
Dimple Sirohi अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ
अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Mar 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP can change candidate on three seats in West UP
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
गठबंधन के सामने भाजपा इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। ऐसे में पश्चिमी क्षेत्र की 14 सीटों पर काबिज सांसदों में से भाजपा तीन का पत्ता काटने की तैयारी में है। स्थानीय सर्वे के साथ ही संघ की रिपोर्ट के आधार पर यहां प्रत्याशी बदला जा सकता है।
विज्ञापन


2014 में भाजपा ने पश्चिमी क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल की थी। तब मोदी लहर के साथ मुजफ्फरनगर दंगे का भी असर था। इस बार माहौल बदला है, गठबंधन ने भी भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है। तीन माह पहले भाजपा ने प्रत्याशी चयन को लेकर सर्वे कराया था। तीन लोकसभा ऐसी पाई गईं, जहां स्थानीय स्तर पर लोग सांसद के कामकाज, व्यवहार से संतुष्ट नहीं थे। 
विज्ञापन

प्रदेश में करीब दो दर्जन से ज्यादा नए चेहरे उतारने की तैयारी है, वेस्ट की तीन सीटों पर भी नया प्रत्याशी लाया जा सकता है। इनमें से एक सीट पर अनुसूचित जाति के किसी कद्दावर नेता की तलाश में है। दूसरी सीट पर गुर्जर कार्ड खेलना चाहती है। जिससे गुर्जरों की नाराजगी दूर होगी तो अन्य सीटों पर भी गुर्जर वोटों का लाभ मिलेगा। तीसरी सीट पर वैश्य प्रत्याशी की तलाश की जा रही है।

14 को होगी प्रत्याशी चयन पर बैठक 
भाजपा की राष्ट्रीय कोर कमेटी 14 मार्च को प्रत्याशी चयन पर मंथन करेगी। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाले इस मंथन में पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार की जाएगी। इस सूची को 18 मार्च को सार्वजनिक करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed