फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Ajit singh says Modi will go to jail and he is scared

लोकसभा चुनाव 2019: मोदी को सता रहा तिहाड़ जेल जाने का डर: अजित सिंह

Thu, 14 Mar 2019 12:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Ajit singh says Modi will go to jail and he is scared
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी देश के नहीं बल्कि भाजपा के प्रधानमंत्री हैं। सत्ता से बेदखल होने और तिहाड़ जेल जाने का डर नरेंद्र मोदी को अभी से सताने लगा है। इसलिए वे तमाम झूठ बोलकर दोबारा सत्ता में आने के लिए जोर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


मेरठ में सरधना के कस्बे में आयोजित सपा-बसपा-रालोद गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थगित नहीं हुए और वे डॉक्यूमेंट्री के लिए शूटिंग करते रहे। इससे बड़ी संवेदनहीनता और क्या हो सकती है। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान-मजदूर विरोधी है। देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सिंह ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने और महागठबंधन को जिताने की अपील की। इससे पूर्व चौ. अजित का पूर्व विधायक मरहूम अब्दुल वहीद कुरैशी के आवास पर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


सम्मेलन का संचालन सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली एवं रालोद नेता राहुल देव प्रमुख ने किया। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रधान, रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, महासचिव एनुद्दीन शाह, प्रवक्ता सुनील रोहटा, डॉ. मेराजुद्दीन, पंकज जैन अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed