फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Election 2024 Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage in Meerut with leaders

Election 2024: अमर उजाला की टीम ने टटोली मतदाताओं की नब्ज, कैमरे पर विपक्षी नेताओं ने उठाए ये बड़े मुद्दे

Tue, 02 Apr 2024 06:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Apr 2024 06:02 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम आज मंगलवार को मेरठ पहुंची। इस दौरान अमर उजाला की टीम ने राजनेताओं से चुनाव पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage in Meerut with leaders
मेरठ में चुनाव पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम आज मंगलवार को मेरठ पहुंची। वहीं, शाम के समय अमर उजाला की टीम ने राजनेताओं के साथ चुनाव पर चर्चा की। 

विज्ञापन


वहीं, कमिश्नरी पार्क में चुनाव पर चर्चा के दौरान राजनेताओं ने अमर उजाला के कैमरे पर खुलकर अपनी-अपनी बातें रखीं। जहां भाजपा के समर्थकों ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाने का काम किया तो वहीं विपक्षी नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


इस दौरान विपक्ष के नेताओं ने रोजगार, भ्रष्टाचार और महंगाई समेत कई बड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी दलों ने गिनाए अपने मुद्दे

कमिश्नरी चौराहे पर स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में आयोजित सत्ता संग्राम कार्यक्रम में भाजपा, रालोद, सपा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में अपने-अपने मुद्दे गिनाए और एक-दूसरे पर कटाक्ष किया। 

इस दौरान बेरोजगार, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर भी आवाज उठी। भाजपा कार्यकर्ता बलराज गुप्ता, शिव सिंहल, संदीप कन्नोजिया, जितेन्द्र, सचिन सिरोही ने सरकार की उपलब्धियों जैसे हाईवे, मेट्रो- रेपिड, अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश का जिक्र कया। 

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, रविन्द्र प्रेमी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, अपराध मुक्त देश बनाने, किसानों को न्याय दिलाने जैसे मुद्दों पर चुनाव होगा। 

बसपा के मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी, जितेन्द्र कुमार, कर्नल अमरजीत त्यागी सहित अन्य ने कहा कि बसपा सर्व समाज को लेकर चुनाव लड़ रही है। विकास सोनकर, अरुण खटाना, शशिकांत, आशु खरबंदा, अजय मल्होत्रा, सुनील कुमार एडवोकेट, ब्रजमोहन त्यागी, अनुराग विश्नोई, नीरज सिंह आदि ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed