फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha election 2019: Who will contest on which seat, almost fixed, doubt on Carana seat

लोकसभा चुनाव 2019: गठबंधन के बाद किस सीट पर कौन लड़ेगा, लगभग तय, कैराना पर फंसा पेंच

Sun, 13 Jan 2019 11:50 AM IST
Priyesh Mishra अमित मुद्गल, अमर उजाला, मेरठ
अमित मुद्गल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 13 Jan 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election 2019: Who will contest on which seat, almost fixed, doubt on Carana seat
सपा, बसपा

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लगभग फाइनल हो चुके बसपा और सपा के गठबंधन में पश्चिमी उप्र की किस सीट पर कौन सी पार्टी लड़ेगी, यह लगभग फाइनल हो चुका है। अधिकतर प्रत्याशियों के नाम पर भी विचार चल रहा है। शनिवार को इस गठबंधन पर अंतिम मुहर लग चुकी है, बस कुछ सीटों पर अभी मंथन हो रहा है।

विज्ञापन


रालोद को भी इस गठबंधन में अहम स्थान दिया जाना अभी प्रस्तावित है। लोकसभा चुनाव के संग्राम की रणभूमि तैयार हो चुकी है। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच 38-38 सीटों का बंटवारा हो चुका है। दो सीटों पर चुनाव न लड़ने की बात है और तीन सीटें देकर रालोद को भी इसमें शामिल करने की बात कही जा रही है। कहा यह जा रहा है कि रालोद इससे संतुष्ट नहीं है।

विज्ञापन

कुछ इस तरह बना है समीकरण
पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि पश्चिमी यूपी की भी अधिकतर सीटें तय हो गई हैं। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट का टिकट बसपा के खाते में जा रहा है। बिजनौर और नगीना में से एक सपा और एक बसपा के हिस्से में जाएगी। चर्चा यह भी है कि बसपा दोनों सीटों पर दावा कर रही है।  

बुलंदशहर सीट बसपा के खाते में जाने की बात सामने आ रही है। गौमबुद्धनगर पर भी बसपा किसी गुर्जर उम्मीदवार को लड़ाने के प्रयास में है। सहारनपुर भी इसी तरह से बसपा के खाते में है। बागपत रालोद के खाते में सुरक्षित की गई है। कैराना सीट पर पेंच फंसा है। यहां रालोद अपना दावा कर रही है तो सपा इसे अपनी सीट मान रही है।

अमरोहा सपा के खाते में जा रही है। मथुरा पर रालोद को लड़ाने की बात कही जा रही है। संभल, रामपुर, मुरादाबाद भी समाजवादी पार्टी को दिए जाने की चर्चा है। हाथरस और आगरा सीट को लेकर मंथन चल रहा है। इसमें से एक सपा को दी जाएगी तो दूसरी बसपा के खाते में जाएगी। हाथरस से पूर्व में लड़ चुके सपाई दिग्गज पर यह बात आकर टिकी है कि वह कहां से इस बार लड़ने के मूड में हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed