{"_id":"59bf80c84f1c1bb0688b52a4","slug":"locked-in-development-building-if-opened-responsible-for-the-death-of-the-whole-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में जड़ा ताला, खोलने वाला... पूरे परिवार की मौत का जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में जड़ा ताला, खोलने वाला... पूरे परिवार की मौत का जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में लगाया ताला
यूपी के बिजनौर में विकास भवन के दोनों गेट पर ताला लगाकर, किसी अज्ञात व्यक्ति ने चेतावनी भरा पत्र चस्पा दिया। उसका कहना है कि मेरे द्वारा लगाए ताले को जो भी खोलेगा या तोड़ेगा वह मेरी और मेरे परिवार की मौत का जिम्मेदार होगा। दिए नंबर पर फोन किया तो कहा गया कि ताला मत खोल देना। खोल दिया तो कई मौत के जिम्मेंदार होंगे। हालांकि उसने अपना नाम नहीं बताया।
विज्ञापन
वहीं उसने कहा कि हम डीएम साहब को ही बताएंगे। ये भी नहीं बताया कि उसने ताला क्यों लगाया है। ब्लाक जलीलपुर कार्यालय के दोनों गेट पर अज्ञात द्वारा ताले न खोलने की चेतावनी। दोनों ताले हरीसन कम्पनी के है। खास बात यह है कि चेतावनी पत्र पर फोन नम्बर व हस्ताक्षर भी है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/