{"_id":"5e857ba48ebc3e72c3300e55","slug":"lockdown-update-saharanpur-case-filed-against-ration-dealer-black-marketing-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में कालाबाजारी पर सहरानपुर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में कालाबाजारी पर सहरानपुर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 02 Apr 2020 11:14 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरानपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान राशन की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। देवबंद में एक डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे राशन डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 1 अप्रैल के अंक में राशन को लेकर कालाबाजारी और हंगामे की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भी गुरुवार से सुबह 6 से रात्रि 9 बजे तक राशन की दुकान खोलने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
देवबंद के आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि जिला आपूर्ति अधिकारी सतीश मिश्र के निर्देश पर शिवपुर में डीलर आर्य कुमार के सरकारी राशन की दुकान पर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
दुकान में 28 कुंतल गेंहू व 19.5 कुंतल चावल कम पाया गया। जिस पर उन्होंने डीलर पर कालाबाजारी करने के आरोप में डीएम के आदेश पर देवबंद कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कोतवाल ने बताया कि डीलर आर्य कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।