{"_id":"5e96e2358ebc3e76d4528237","slug":"lockdown-policemen-performed-the-funeral-of-a-woman-after-her-death-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाॅकडाउन: वृद्ध महिला का दुनिया में नहीं था कोई, मौत हुई तो वर्दी वाले बेटों ने दिया कंधा, कराया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाॅकडाउन: वृद्ध महिला का दुनिया में नहीं था कोई, मौत हुई तो वर्दी वाले बेटों ने दिया कंधा, कराया अंतिम संस्कार
Wed, 15 Apr 2020 04:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Apr 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
वृद्धा की अंतिम यात्रा में शामिल पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर में लाॅकडाउन के बीच एक हृदयस्पर्शी मामला सामने आया है। बड़गांव क्षेत्र में एक वृद्धा का निधन होने के बाद तीन पुलिसकर्मियों और एक मुस्लिम युवक ने मृतका की अर्थी को कंधा देकर महिला का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की हर जगह तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
दरअसल, क्षेत्र के किशनपुरा निवासी 75 साल की वृद्धा मीना दादी चार साल पहले पति की मौत के बाद गरीबी से लाचार थीं। वह कई माह से बीमार चल रही थीं। लाॅकडाउन के बीच वह इन दिनों किशनपुरा में खाने और दवा के लिए भटक रही थीं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर की ओर से यह मामला कमिश्नर संजय कुमार के संज्ञान में लाया गया था। कमिश्नर के आदेश पर मंगलवार को ही बुजुर्ग महिला को नानौता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान वृद्धा की बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
वृद्धा की मौत के बाद पुलिसकर्मियों ने ही उसके बेटों की तरह अर्थी को कंधा देकर अंतिम संस्कार कराया। थाना बड़गांव पुलिस के एसएसआई दीपक चौधरी, कांस्टेबल गौरव कुमार और विनोद कुमार व एक मुस्लिम युवक ने गांव पहुंचकर अंतिम संस्कार कराया। वहीं पुलिस के इस सराहनीय कार्य की हर ओर सराहना की जा रही है।