फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown, Case registered against fifteen people including 12 bangladeshi in Shamli district of Uttar Pradesh

लॉकडाउन: 12 बांग्लादेशी जमातियों समेत 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मस्जिद के इमाम पर हो चुकी है कार्रवाई

Thu, 02 Apr 2020 08:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Apr 2020 08:13 PM IST
सार

शामली में 12 बांग्लादेशी जमातियों समेत 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Lockdown, Case registered against fifteen people including 12 bangladeshi in Shamli district of Uttar Pradesh
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर की मस्जिद में दो दिन पहले जमात में आए 12 बांग्लादेशी जमातियों के विरुद्ध पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जबकि अन्य तीन जमातियों पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस पहले मस्जिद के इमाम सहित दो लोगों पर शरण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले मंगलवार को गांव भैंसानी इस्लामपुर मस्जिद में आई जमात में पुलिस को 15 जमाती मिले थे, जिनमें 12 बांग्लादेशी थे, जबकि दो असम और एक मुरादाबाद का निवासी था। बांग्लादेशी जमातियों के पास पासपोर्ट और टूरिस्ट वीजा मिला था। इस मामले में पुलिस ने पहले मस्जिद के इमाम राशिद और इजहार के खिलाफ लॉकडाउन में जमातियों को शरण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना: जमातियों पर रहेगी पैनी नजर, लॉकडाउन में बाहर निकले तो होगी कार्रवाई, मस्जिदों के सदरों को भेजे नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार को कादरगढ़ चौकी इंचार्ज जितेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में सभी 12 बांग्लादेशी जमातियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही दो असम और एक मुरादाबाद के तीन जमातियों पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed