फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Live broadcast of the announcement regarding the hike in remuneration for outsourced personnel.

Meerut News: आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक बढ़ोतरी की घोषणा का सजीव प्रसारण

Wed, 02 Sep 2026 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Live broadcast of the announcement regarding the hike in remuneration for outsourced personnel.
सरधना।  नगर पालिका के अब्दुल कलाम सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम
सरधना। नगर पालिका के अब्दुल कलाम सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। लोक भवन लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो के अनावरण, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ और आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की घोषणा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों और आउटसोर्स कर्मियों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखा और सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। निगम के गठन से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, समय से वेतन भुगतान, ईपीएफ, ईएसआईसी और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इस दौरान शावेज अंसारी, पिंकी सोम, पंकज टाली, शानू जैन, राहुल पाल समेत सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed