{"_id":"6089bfbc8ebc3ed1ea3f5c17","slug":"liquor-used-in-juice-of-sugarcane-meerut-news-mrt5363963167","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशियों द्वारा बांटी शराब को गन्ने के जूस में मिलाकर लोगों को पिलाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रत्याशियों द्वारा बांटी शराब को गन्ने के जूस में मिलाकर लोगों को पिलाया था
विज्ञापन
गन्ने के जूस में मिलाकर लोगों को पिलाई थी शराब
मेरठ। गांव साधारणपुर में प्रधान प्रत्याशियों ने गन्ने के जूस में मिलाकर अवैध शराब लोगों को पिलाई थी। पुलिस ने गन्ने का जूस बेचने वाला पकड़ लिया। जिससे पूछताछ चल रही है। ग्रामीणों ने बताया था कि शराब पीने के बाद उल्टी दस्त और दम घुटने जैसे लक्षणों के साथ मौतें हुई थीं।
पुलिस की जांच में सामने आया कि रविवार को गन्ने का जूस गांव का ही जगपाल बेच रहा था। एक प्रधान प्रत्याशी ने लोगों को मुफ्त में जूस पिलाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही दूसरे प्रत्याशी ने भी अपने समर्थकों के साथ मिलकर लोगों को जूस पिलवाया। इसके बाद शराब भी बांटी गई। कई लोगों ने जूस में पिलाकर यह शराब पी।
---
देर रात तक जूस के साथ पीते रहे शराब
बताया गया है कि कुछ लोगों ने तो गन्ने के जूस के कैंपर तक भर लिए। देर रात तक जूस के साथ शराब पीते रहे। इसके बाद लोगों की तबियत बिगड़नी शुरू हुई। एक के बाद एक 12 लोग बीमार हो गए थे। इनमें से 10 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने कोल्हू संचालक जगपाल को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
--
दो ठेकों से आई थी शराब
- पुलिस के मुताबिक प्रधान प्रत्याशियों ने बताया कि दो ठेकों से शराब आई थी। पुलिस ने शराब के दोनों ठेके संचालक को पकड़ लिया। उनसे भी पूछताछ चल रही है। आबकारी विभाग की जांच कर रहा कि इन ठेकों पर कौन सी शराब आई थी।