{"_id":"68d45fffe2dc806e700fd631","slug":"link-road-will-open-soon-said-people-meerut-news-c-14-1-mrt1050-984865-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लिंक रोड न खुलने से आक्रोश...लोग बोले- सात मीटर का मार्ग नहीं होगा मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लिंक रोड न खुलने से आक्रोश...लोग बोले- सात मीटर का मार्ग नहीं होगा मंजूर
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाले मार्ग के न खुलने से क्षेत्रीय लोगों में रोष है। बुधवार को लिंक मार्ग जनआंदोलन समिति ने संपर्क अभियान के तहत कॉलोनियों में बैठक की। लोगों ने कहा कि प्रशासन आनन-फानन में सात मीटर रास्ता खोलकर गुमराह करना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह लिंक मार्ग समिति को और क्षेत्र की जनता को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। अस्पताल का भी हिस्सा तोड़कर एक साथ 14 मीटर चौड़ा मार्ग बनाया जाए। उधर, दूसरी ओर नाले में पाइप डालने का काम किया गया।
समिति की ओर से बुधवार को बसंत कुंज, कालिंदी और संत विहार कालोनी की बैठक बसंत कुंज स्थित शिव मंदिर में की गई। यहां सभी ने लिंक रोड निर्माण में हो रहे विलंब पर आक्रोश जताया। क्षेत्र की जनता ये नहीं समझ पा रही है कि प्रशासन अस्पताल के अवैध निर्माण पर कोई कार्यवाही क्यूं नहीं कर रहा। कालोनी के लोगों का कहना है कि लिंक मार्ग आंदोलन समिति जिस भी दिन आंदोलन तय करेगी, सभी काॅलोनी आंदोलन के लिए तैयार हैं।
बैठक में बीएल कपूर, अनिल झंडे वाले, विकास जैन, सुरेंद्र अरोड़ा, बंटी सचदेवा, डॉ. अनिल, संजय अग्रवाल, मुकेश जैन, सन्नी सचदेवा आदि शामिल रहे। मीडिया प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को गुप्ता कालोनी, नंदन नगर, रघुकुल विहार और देवश्री हाइट में जनसंपर्क अभियान होगा। उधर, दूसरी ओर बागपत रोड पर जिस प्लॉट के बाहर से सड़क निकलनी है। वहां पाइप डालने का काम किया जा रहा है।