{"_id":"6855d11ba1e77fbc11035535","slug":"link-road-did-not-open-till-today-meerut-news-c-14-1-mrt1050-895359-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों कर दिए खर्च फिर भी नहीं खुला लिंक रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों कर दिए खर्च फिर भी नहीं खुला लिंक रोड
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड को 31 मार्च तक खोला जाना था। इस मियाद के बाद ढाई महीने से भी ऊपर समय बीत गया है लेकिन अभी तक मार्ग खोलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही। सड़क निर्माण 90 फीसदी तक पूरा करने के बाद मेडिकल स्टोर द्वारा जमीन देने पर असहमति से पेंच फंसा हुआ है। मेडा अफसर स्टोर संचालक से वार्ता भी कर रहे हैं लेकिन मामला नहीं बन पा रहा। वहीं राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी का कहना है कि लिंक रोड की समस्या हफ्ते-दस दिन में निपटा दी जाएगी।
रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली 825 मीटर लंबी लिंक रोड को 31 मार्च को खोला जाना था, लेकिन अभी तक यह शुरू नहीं हो पाया। मौजूदा स्थिति में रेलवे रोड की ओर से करीब सौ मीटर मार्ग का निर्माण अधूरा है। बाकी हिस्सा समतल कर दिया गया है। सड़क पर घुमाव देने का काम भी हो गया है। यह रास्ता शहर के बाहर से ही लोगों को उनके स्थान पर पहुंचने में सहायक साबित होगा। जाम की समस्या से राहत मिलेगी। राज्यसभा सदस्य डाॅ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने इसके लिए पहल की और सेना ने अपनी आवासीय कॉलोनी परिसर में से 2.369 एकड़ (9585 वर्ग मीटर) भूमि दी। इसके लिए सेना को भुगतान किया गया।
बागपत रोड पर आशीर्वाद अस्पताल का 75 मीटर क्षेत्रफल मार्ग में आ रहा है। अस्पताल प्रबंधन तो जमीन देने को तैयार है लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक से कई बार वार्ता के बाद भी रजामंद न होने से पेंच फंस गया है। मेडा की ओर से करीब छह करोड़ रुपये में सड़क बनाने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया। जैन नगर के मकानों के पीछे से सटाकर करीब सात मीटर चौड़ी सड़क निर्माण शुरू किया गया। गत 13 मार्च 2024 को डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उद्घाटन किया था। सरदार खेता सिंह, राजवीर, प्रेम धींगड़ा, अशोक मेहता, महेश शर्मा आदि का कहना है कि मार्ग जल्द शुरू होना चाहिए। इससे करीब 35 कॉलोनियों के ढाई लाख लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से जमीन नहीं दी जा रही, उनसे वार्ता की जा रही है। जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा। वहीं, राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि पारिवारिक व्यस्तता के कारण शहर से बाहर हैं। उन्होंने सप्ताह, दस दिन में समस्या का निराकरण कराकर लिंक मार्ग जल्द शुरू कराने का दावा किया।