{"_id":"6956e28e71d601e5b807d74c","slug":"link-road-construction-going-to-complete-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1069890-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लिंक रोड पर बनने लगी काली सड़क, मार्ग किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लिंक रोड पर बनने लगी काली सड़क, मार्ग किया बंद
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाले 825 मीटर लंबा लिंक रोड पर दीवार बन चुकी है। अब काली सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के चलते मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। संभावना है कि सप्ताह भर में सड़क निर्माण पूरा कर इसे शुरू किया जाएगा। इस मार्ग के शुरू होने से 38 कॉलोनियों के लोगों को फायदा होगा। भारी वाहनों का प्रवेश न हो, इसके लिए हाईट गेज भी सड़क के दोनों छोर पर लगेंगे।
लिंक रोड के लिए करीब ढाई दशक से इस मार्ग को खोलने की मांग की जा रही थी। अभी लोगों को फुटबॉल चौराहा, दिल्ली रोड होते हुए करीब कई किमी. का लंबा सफर तय करके करना पड़ता है। वहीं, दिल्ली रोड पर हर समय लगने वाले भीषण जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो स्कूली बच्चों को होती है। माना जा रहा है कि हफ्ते भर में मार्ग शुरू हो जाएगा।
निर्माणदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से लिंक रोड के दोनों छोर पर बैरीकेडिंग और सील की पट्टी लगाकर मार्ग बंद कर दिया गया। सेना के भवनों की ओर से दीवार निर्माण का काम पूरा हो गया है। जुनेजा कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से काम किया जा रहा है। अब मार्ग को ऊंचा करने के लिए रोड़ी और मिट्टी का समतलीकरण हो गया है। अब तारकोल से काली सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर नेडा के सहयोग से सांसद निधि से 44 सोलर लाइट लगाई जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही। अभी लोगों को बागपत रोड, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा होकर सिटी रेलवे स्टेशन और छावनी क्षेत्र के स्कूलों तक पहुंचना पड़ता है। दिन के साथ ही रात में भी मार्ग से चलना आसान हो जाएगा।