{"_id":"68b5a98ecc08d2c8c90d870e","slug":"lights-go-off-in-many-areas-of-the-city-due-to-rain-meerut-news-c-72-1-mct1009-139793-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में शहर के कई इलाकों में बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में शहर के कई इलाकों में बत्ती गुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बारिश के दौरान सोमवार सुबह से शाम तक शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। घंटाघर, मंगलपांडे नगर समेत कई इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे।
व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि घंटाघर इलाके में आधी रात बाद हुई बारिश के चलते फाॅल्ट हुए। सोमवार दिन में भी पांच बजे से शाम सात बजे तक बिजली नहीं रही। उन्होंने बिजलीघर फोन किया तो शताब्दीनगर में फाॅल्ट बताया गया। इस कारण रात में करीब तीन बजे बिजली गुल हुई। सोमवार दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति सुचारू हो पाई। इसके बाद कई बार कट लगे। बिजली के साथ पानी संकट से भी लोग परेशान हुए।
इसके अलावा लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, ताला फैक्ट्री, लिसाड़ी रोड, भूमिया पुल, दिल्ली रोड, मंगलपांडेनगर, शास्त्रीनगर, गढ़ रोड की विभिन्न कॉलोनियों, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, टीपीनगर, मोहमकपुर इलाकों में भी बिजली के झटके लगे। कई इलाकों में आंख मिचौली ने लोगों को परेशान किया।