फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Licenses of eight shopkeepers cancelled for not fulfilling the standards

मानक पूरे नहीं होने पर आठ दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त

Thu, 19 Jun 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Licenses of eight shopkeepers cancelled for not fulfilling the standards
रोहटा। जिला अधिकारी के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी ने क्षेत्र में कीटनाशक की दुकानों पर छापा मारकर औचक निरीक्षण किया। कई दुकानदारों के यहां से दवाइयों के नमूने लेकर लैब भेजे। साथ ही नमूने फेल होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वहीं, मानक पूरे नहीं होने पर आठ दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने रोहटा व जानी खुर्द ब्लॉक के गांवों में सरकारी कीटनाशक व पेस्टीसाइड की दुकान चलाने वाले दुकानदारों के यहां औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी को अभिलेख पूर्ण नहीं मिले और कीटनाशक के बिल नहीं मिलने पर रजनी पेस्टिसाइड पूठखास, देवरस एक्सपर्ट पूठखास, किसान सेवा केंद्र पूठखास के यहां से नमूने लेते हुए अभिलेख पूर्ण नहीं होने पर दुकानदारों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने ओम ट्रेडर्स बड़ौत रोड मेरठ, किसान सेवा केंद्र रोहटा, भोपाल मलिक कीटनाशक केंद्र रोहटा, गुप्ता ब्रदर्स मीरपुर, चौधरी बीज भंडार खानपुर, युवराज फर्टिलाइजर जानी खुर्द, चौधरी बीज भंडार सिविल रोड जानी खुर्द व शिव कृषि सेवा केंद्र पांचली खुर्द आदि दुकानों पर भी औचक निरीक्षण किया और उनके अभिलेख चेक किए। दुकानदारों के यहां अनियमितता पाए जाने और फर्म का सत्यापन नहीं कराने पर आठ दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। जबकि बाकी के यहां से नमूने लैब भेज दिए। नमूने फेल होने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी द्वारा जानी खुर्द का रोहटा ब्लॉक में किए गए औचक निरीक्षण को लेकर पेस्टिसाइड और कीटनाशक बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed