फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Letter sent to the District Magistrate regarding the lack of assistance for those living in mud houses and for persons with disabilities.

Meerut News: कच्चे मकानों व दिव्यांगों को मदद न मिलने पर जिलाधिकारी को भेजा पत्र

Tue, 08 Sep 2026 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Letter sent to the District Magistrate regarding the lack of assistance for those living in mud houses and for persons with disabilities.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव तिगरी निवासी ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय एकता दल के प्रदेश संयोजक रवि भारती ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बेघर ग्रामीणों को पक्के मकान और दिव्यांगों को सहायता रिक्शा उपलब्ध कराने की मांग की है।
पत्र में बताया कि गांव तिगरी निवासी रेखा, बबली, राहुल, सुनील, कृष्णा, रामबीर, अनूप, जसवीर, मेघनाथ, सुखन, राजकुमारी और शकुंतला सहित कई ग्रामीणों के पास आज तक पक्का मकान नहीं है। पक्के मकान की मांग को लेकर संबंधित कार्यालयों में कई वर्षों से दिए जा रहे प्रार्थना पत्रों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हाल ही में दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण कच्चे व जर्जर मकानों के गिरने का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है, जिससे किसी भी समय बड़ी अनहोनी या जान-माल की हानि हो सकती है। इसी के साथ रवि भारती ने दूसरे प्रार्थना पत्र के माध्यम से गांव तिगरी निवासी मेघनाथ और राजेंद्री की ओर से दिव्यांग ई-रिक्शा (सहायता रिक्शा) की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन शासन द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इन पात्र लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बेघर ग्रामीणों को पक्के मकान और दिव्यांगों को सहायता रिक्शा उपलब्ध कराने के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए तो गांव वाले आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed