फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   less visible movement in the market

बाजार में कम दिखी चहल पहल

Sun, 29 Dec 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
less visible movement in the market
मवाना। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिस कारण बाजार, सरकारी कार्यालयों में भीड़ नहीं के बराबर रही।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मौसम का तापमान में काफी गिरावट आ रही है। इससे जनजीवन बेहाल हो गया है। शनिवार को पूरे दिन आसमान में धुंध छाई रही सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हुए। ठंड से बचने के लिए बच्चों से लेकर बड़े अलाव का सहारा लेने के साथ गर्म वस्त्रों में दिखे। पिछले कई दिनों से सर्दी जोरों है। रात को ही नहीं बल्कि दिन में भी सर्दी के सितम ने लोगों जीना मुहाल कर दिया है। ठंड से बचने के लिए बच्चे और बडे़ घरों में कैद रहे। ठंड के चलते बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। नगर पालिका प्रशासन ने नगर के सुभाष चौक, तहसील तिराहा, बस स्टैंड चौकी, किला रोड, खतौलिया चौक आदि स्थानों पर दिन में ही ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था कर रखी है। ठंड के चलते दफ्तरों एवं सरकारी अस्पतालों में सन्नाटा पसरा रहा। फरियादियों का टोटा होने से तहसील में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी खाली बैठे नजर आए। वहीं, रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा करने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ कम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed