फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard enters the village of Saharanpur, attacked on deputy ranger

सहारनपुर में घुसे तेंदुए ने डिप्टी रेंजर पर किया हमला

Thu, 08 Feb 2018 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Thu, 08 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
 Leopard enters the village of Saharanpur, attacked on deputy ranger
हमले में घायल डिप्टी रेंजर - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के शिवालिक जंगल से बुधवार की तड़के निकला एक तेंदुआ अब्दुल्लापुर गांव के पास पहुंच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अधिकारियों की अगुवाई में तेंदुए को पकड़ने का ऑपरेशन शुरू किया। मेरठ से ट्रैंक्यूलाइजर टीम बुलाई गई। ऑपरेशन के दौरान तेंदुए ने डिप्टी रेंजर समेत तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जान बचाने के लिए टीम को कई राउंड फायर करने पड़े। गंभीर रूप से जख्मी किए गए डिप्टी रेंजर पीएन कुकरेती को बेहट सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पूरा ऑपरेशन वन संरक्षक सुनील दुबे की अगुवाई में चला। देर रात तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका था।
विज्ञापन

बुधवार की अल सुबह बेहट के अब्दुल्लापुर गांव के चमेल सिंह ने अपने बाग में पेड़ के नीचे एक कुत्ते के बच्चे को खा रहे तेंदुए को देखा। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर बेहट सामाजिक वानिकी रेंजर एके सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी देवी रेंज के रेंजर आरएन टिमौटी पिंजरा लेकर मौके पर आए। उनके आने के बाद बाग में एक पेड़ पर चढ़े तेंदुए को पकड़ने का ऑपरेशन शुरू किया गया। यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल और पिंजरा लगाया गया, लेकिन वह पेड़ की टहनी टूटने के साथ नीचे गिरते ही भाग निकला। भागते समय तेंदुए ने सामने आए सामाजिक वानिकी में तैनात वाचर कश्मीर सिंह पर हमला कर दिया। पंजे जरकीन पर लगने से वह बाल-बाल बच गया। यहां से भागते हुए तेंदुआ यमुना नहर के किनारे झाड़ियों में जा छिपा।
विज्ञापन

वन संरक्षक सुनील कुमार दुबे, डीएफओ सामाजिक वानिकी विजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बड़कला रेंज से अधिकारी शरद कुमार गुप्ता को भी वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर बुला लिया गया। उधर एसडीएम वैभव शर्मा, सीओ शिवराज सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुन: तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी बीच दोपहर करीब दो बजे मेरठ से ट्रैंक्यूलाइजर टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को पकड़ने के लिए हर प्रयास विफल होता गया। इस दौरान तेंदुए ने शाकंभरी वन रेंज में तैनात वन रक्षक प्रेम प्रकाश और डिप्टी रेंजर पीएन कुकरेती पर हमला कर दिया। डिप्टी रेंजर कुकरेती हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत बेहट सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पथरवा गांव निवासी शफीक भी हमले में मामूली रूप से घायल हुआ है। इस दौरान वनकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों को अपनी और अधिकारियों की जान बचाने के लिए तकरीबन पांच राउंड फायर करने पड़े। खबर लिखे जाने तक देर रात तक ऑपरेशन जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed