फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard comes in front of police jeep, video goes viral

Meerut News: पुलिस की जीप के सामने आया तेंदुआ, वीडियो वायरल

Sun, 18 Jan 2026 09:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 18 Jan 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Leopard comes in front of police jeep, video goes viral
वायरल वीडियो में जंगल में तेंदुआ । (परीक्षितगढ़)
रात को गश्त करते समय अगवानपुर संपर्क मार्ग पर नजर आया, वन विभाग को दी सूचना
विज्ञापन

ग्रामीणों में दहशत का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। रविवार रात को अगवानपुर संपर्क मार्ग पर गश्त कर रही थाना पुलिस की जीप के सामने तेंदुआ आ गया। टोर्च की रोशनी देख वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
गांव अगवानपुर संपर्क मार्ग पर थाना पुलिस रविवार को गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक खेत से निकला तेंदुआ पुलिस की जीप के सामने आ गया। पुलिस कर्मियों ने टोर्च जला रखी थी जिसे देखकर वह भाग गया। कुछ देर बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। जिस स्थान पर तेदुआ मिला था वह आबादी से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसान अपने खेतों में आते जाते हैं। ऐसे में यह तेंदुआ उनपर भी हमला कर सकता है। इसलिए इसे जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए। थानाध्यक्ष सुधीश सिरोही ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम के गश्त करते समय तेंदुआ सामने आया था। तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों और किसान सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed