{"_id":"5cc43b72bdec2207132d4fdc","slug":"lemon-tea-famous-stall-in-meerut-officers-also-fan-of-lemon-tea-of-this-person-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंदाज जुदा सा: दस रुपये में ताजगी बांटता है मेरठ का यह शख्स, बड़े अधिकारी भी हैं इनके दीवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदाज जुदा सा: दस रुपये में ताजगी बांटता है मेरठ का यह शख्स, बड़े अधिकारी भी हैं इनके दीवाने
Sat, 27 Apr 2019 04:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 27 Apr 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
नींबू वाली चाय देते मोहम्मद आलम उर्फ भूरे भाई
बिना चाय के सुबह की शुरुआत अधूरी लगती है। चाय का भारतीयकरण भी हो गया है। नींबू, अदरक और तरह-तरह के फ्लेवर वाली चाय पसंद की जा रही है। यदि आप मेरठ में हैं और आपका कलक्ट्रेट की ओर जाना हो रहा है तो भूरे भाई की लेमन टी का स्वाद लेना न भूलें।
जी हां स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आपने भूरे की लेमन-टी का स्वाद ले लिया, तो इसके दीवाने हो जाएंगे। हां लेकिन इसके लिए आपको भूरे भाई की तलाश करनी होगी क्योंकि उनका कोई स्थाई ठिकाना नहीं है।

लखनऊ से 17 साल पहले मेरठ आए मोहम्मद आलम उर्फ भूरे भाई कलक्ट्रेट में चलते-फिरते चाय बेचते हैं। उनकी चाय की ऐसी दीवानगी है कि सीडीओ कार्यालय, एमडीए, पुलिस लाइन आदि कार्यालयों में उनके ऑर्डर बुक होते हैं। आप ऑर्डर दीजिए बस आपको दो मिनट में चलते-फिरते लेमन-टी मिल जाएगी।
दस रुपये में ताजगी
भूरे भाई की लेमन टी की ताजगी भरी चुस्की लेने के लिए आपको बस दस रुपये खर्च करने होंगे। भूरे भाई का कहना है कि एक दिन में वह 300 कप चाय बेच लेते हैं। वह अपनी लेमन-टी में चीनी, चाय पत्ती, छोटी इलायची, अदरक, तेज पत्ता डालते हैं। कई कार्यालयों के अधिकारी इनकी चाय की चुस्की लेते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/