फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Legislative Council members issued directives regarding roads, electricity, and Nazul land.

Meerut News: विधान परिषद सदस्यों ने सड़कों, बिजली और नजूल भूमि पर दिए निर्देश

Sat, 18 Jul 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Legislative Council members issued directives regarding roads, electricity, and Nazul land.
- विकास भवन में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विकास भवन में विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी और धर्मेंद्र भारद्वाज ने जनहित के विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सड़कों की खराब स्थिति, विद्युत कटौती, जलभराव और नजूल भूमि पर विशेष रूप से चर्चा हुई।
एमएलसी अश्वनी त्यागी ने शहर की जर्जर सड़कों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा से गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। त्यागी ने अधिकारियों को सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल सर्वे कराकर गड्ढे भरने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन

एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र, खासकर ब्रह्मपुरी में विद्युत कटौती और जलभराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बरसात में जलभराव और बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है। भारद्वाज ने विद्युत विभाग को आपूर्ति सुचारु करने और जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रभावी जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र भारद्वाज ने समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान के नजूल भूमि संबंधी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल का आत्ममंथन करना चाहिए। कहा, समाजवादी पार्टी के शासनकाल में भू-माफिया और अपराधियों को संरक्षण मिलता था। इससे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे आम बात थे। आज योगी सरकार ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed