फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   left home 5 month ago, then lost life

हसीन हत्याकांड : पांच माह पहले घर छोड़ा, फिर जान गंवा बैठा

Tue, 01 Oct 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
left home 5 month ago, then lost life
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तफाक नगर में रविवार रात हसीन उर्फ चीनू (32) पुत्र शौकीन की हत्या के मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हसीन के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि 50 हजारी जुबैर के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से जुबैर का भाई शादाब धमकी दे रहा था कि उसकी हसीन ने मुखबिरी की थी। शादाब ने एलान किया था कि वह हसीन को मार डालेगा। इस धमकी के बाद से हसीन घर छोड़कर पत्नी और बच्चों के साथ करीब पांच माह से भावनपुर के पचपेड़ा गांव स्थित ससुराल में रह रहा था। पांच दिन पहले ही वह ससुराल से घर आया था। रविवार रात को एलान के बाद हसीन की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर हसीन के परिजनों ने आक्रोश जताकर हसीन के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पोस्टमार्टम के बाद हसीन का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कहा कि हसीन ने जुबैर की मुखबिरी नहीं की थी। कुछ लोगों ने कहा कि हत्या का बदला लिया जाएगा। बाद में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट ने बताया कि हसीन के परिजनों ने मुख्य आरोपी शादाब निवासी इत्तफानगर, तौफीक, राय साहब, शहजाद, व आसिफ सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हसीन को सीने के अलावा गर्दन, गुप्तांग और पैर में पांच गोलियां लगना सामने आया। सीओ कोतवाली के अनुसार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादाब की निकली आखिरी कॉल
पुलिस के अनुसार मोबाइल की कॉल डिटेल में सामने आया कि रविवार रात शादाब ने आखिरी कॉल हसीन के मोबाइल पर की थी। पुलिस मान रही है कि हसीन को कॉल करके बुलाया गया। समर गार्डन चौपले पर शादाब ने साथियों के साथ उसे घेरा तो वह जान बचाकर भागा। पैर में गोली लगने के बावजूद भी हसीन भागा और एक मकान में घुस गया। हमलावरों ने घर से खींचकर उस पर गोलियां बरसा दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed