फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leave your ego and do charity in your life

जीवन में अहंकार को छोड़कर करें परोपकार

Thu, 29 May 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Leave your ego and do charity in your life
सदर जैन मंदिर में प्रवचन देते महाराज
मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असोड़ा हाउस में बुधवार को जैन मुनियों का मंगल प्रवेश हुआ। श्रद्धालुओं उनका पूजन किया और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। जैन मुनियों ने कहा कि जीवन में अहंकार को छोड़कर परोपकार की ओर बढ़ें। एक-दूसरे के काम आएं और समाज के लिए बेहतर नागरिक बनें।
विज्ञापन

आचार्य वसुनंदी मुनिराज ससंघ का मुनि संघ प्रवेश हुआ। इसमें प्रज्ञानंद महाराज, मुनि सर्वानंद महाराज, निजानंद महाराज, सयमानंद महाराज, आत्मानंद महाराज, परमानंद महाराज, श्रद्धानंद महाराज, पवित्रानंद महाराज, समग्रानंद महाराज सहित अन्य मुनि शामिल रहे।
विज्ञापन

शाम पांच बजे सदर जैन मंदिर से विहार करते हुए मुनि थापरनगर जैन मंदिर कचहरी रोड, महावीर जैन मंदिर होते हुए असौड़ा हाउस मंदिर पहुंचे। यहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती की। विभिन्न स्थानों पर बैंड बाजे, नपीरी-ताशों की धार्मिक धुनों से अध्यात्म का संचार हुआ। मंदिर परिसर में मुनि संघ की मंगल आरती कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रचार संयोजक रचित जैन, विनोद जैन, कपिल जैन, मनोज राज, पीयूष जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed