फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   leakage in supply of gangajal

दो जगह गंगाजल पाइप लाइन लीक

Sat, 30 Apr 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 30 Apr 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
leakage in supply of gangajal
gangajal - फोटो : amar ujala
 आर्थिक हानि तो हो ही रही है
विज्ञापन

गंगाजल
सप्लाई में देरी भी हो रही है। सबसे ज्यादा जिम्मेदार पाइप लाइन में लीकेज को माना जा रहा है। यह भी स्पष्ट है कि अगर टेलीकॉम कंपनियों ने केबिल डालते समय गंभीरता नहीं बरती तो इसी तरह पानी की लाइन में बोर होते रहेंगे और गंगाजल सप्लाई में देरी होगी। जनता को भी साफ गंगाजल पीने को नहीं मिलेगा। 

सर्किट हाउस गेट से घुली मिट्टी
पिछले सप्ताह प्रतिभा कंपनी द्वारा सर्किट हाउस जलाशय से शुरू की गई गंगाजल की सप्लाई के दौरान घरों तक पहुंची मिट्टी सर्किट हाउस गेट के निकट टूटी पाइप लाइन से आयी थी। इसका खुलासा शुक्रवार को उस समय हुआ, जब प्रतिभा कंपनी के कर्मचारी सड़क खोदकर पाइप लाइन लीकेज ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन

पाया गया कि पाइप लाइन डलने के बाद एक टेलीकॉम कंपनी द्वारा डाली गई केबिल पाइप में बोर करके डाल दी गई। पाइप लाइन में जहां बोर मिला, वहीं केबिल भी पाया गया। साफ हो गया कि गंगाजल में मिट्टी भोले की झाल से नहीं बल्कि सर्किट हाउस गेट के निकट तोड़ी गई पाइप लाइन से आयी थी। जिसके कारण बीच में गंगाजल सप्लाई बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने फटकारा तो निकाला केबिल  
मौके पर पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने टेलीकॉम कंपनी के एके राणा और रामपति सिंह को वहीं बुला लिया। महापौर ने इन अधिकारियों को चेतावनी दी कि नगर निगम और जल निगम को सूचना दिए बिना शहर में केबिल न डाला जाए। वहीं, तत्काल पाइप लाइन से केबिल बाहर निकालने के निर्देश दिए।
उन्होंने जलकल के सहायक अभियंता दीपक सक्सेना को टेलीकॉम कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि छह मई तक हर कीमत पर गंगाजल की सप्लाई शुरू की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता रामहेत सिंह, पार्षद राकेश शर्मा, हरीश कुमार, तहसीन अंसारी, संजीव पुंडीर मौजूद रहे।

 
10 दिन में ठीक नहीं हुई एक लीकेज 
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों को पाइप लाइन ठीक करने में 10 दिन से अधिक समय बीत चुका है। जबकि एक अन्य स्थान पर लीकेज होना माना जा रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब एक लीकेज को ठीक करने में 10 दिन से अधिक समय लगेगा तो एक से अधिक लीकेज को ठीक करने में कितना समय लगेगा। ऐसी स्थिति में गंगाजल सप्लाई शुरू ही नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed