फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lawyer's bike catches fire in court, leg scorched

Meerut News: कचहरी में अधिवक्ता की बाइक में लगी आग, पैर झुलसा

Fri, 03 Apr 2026 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Lawyer's bike catches fire in court, leg scorched
बाइक में लगी आग
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में बृहस्पतिवार सुबह एक अधिवक्ता की बाइक में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज धमाके के साथ बाइक जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र (मतानत नगर) निवासी मिंकुश शर्मा मेरठ कचहरी में अधिवक्ता हैं। बृहस्पतिवार सुबह जब वह अपनी बाइक लेकर कचहरी पहुंचे और चैंबर के बाहर खड़ी कर रहे थे तभी अचानक बाइक से लपटें निकलने लगीं। आग बुझाने के प्रयास में अधिवक्ता मिंकुश शर्मा का पैर भी झुलस गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक में आग लगने के कुछ ही देर बाद एक जोरदार धमाका हुआ जिससे आसपास के चैंबरों में मौजूद अधिवक्ता और मुवक्किल दहशत में बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया लेकिन तब तक बाइक लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि बाइक की वायरिंग में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के दौरान कुछ समय के लिए कचहरी परिसर में कामकाज प्रभावित रहा और स्थिति असामान्य बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed