फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   law admission

लॉ में एक सीट पर चार दावेदार 

Wed, 14 Sep 2016 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 14 Sep 2016 02:51 AM IST
विज्ञापन
law admission
लोगो। - फोटो : फाइल फोटो
सीसीएसयू के कॉलेजों में बीए एलएलबी और एलएलबी में एडमिशन के लिए करीब 38 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में सीट लगभग नौ हजार हैं। औसत देखा जाए तो एक सीट पर चार दावेदार हैं। कुछ कॉलेजों में पांच से छह गुणा तक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें एडमिशन को लेकर ज्यादा फाइट होगी। विवि पहली मेरिट बुधवार शाम तक जारी कर सकता है। 
विज्ञापन


12 सितंबर को लॉ के रजिस्ट्रेशन बंद हो चुके हैं। मंगलवार को ईद की छुट्टी की वजह से मेरिट का काम नहीं हुआ। बुधवार को लॉ की मेरिट तैयार की जाएगी। शाम तक विवि कॉलेजों को मेरिट भेज सकता है। बीए एलएलबी और एलएलबी की मेरिट साथ आएगी। मेरठ और सहारनपुर मंडल में निजी और एडेड मिलाकर 80 से अधिक कॉलेज हैं।
विज्ञापन


अधिकांश निजी कॉलेज हैं। सबसे अधिक 17 कॉलेजों में लॉ गाजियाबाद में चलती है। लॉ में रजिस्ट्रेशन बंपर हुए हैं। कुछ महत्वपूर्ण कॉलेजों की मेरिट हाई जाने वाली है। लॉ में एडमिशन के लिए विवि को कई मेरिट निकालने पड़ेगी। उधर, विवि ने यूजी और पीजी के सेल्फ फाइनेंस, प्रोफेशनल और नियमित कोर्स की ओपन मेरिट के लिए 14 सितंबर शाम चार बजे तक कॉलेजों में आवेदन जमा करने का निर्देश दिया है। कॉलेज ओपन मेरिट तैयार करेंगे। अभी तक कॉलेजों में 66478 एडमिशन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएलबी में रजिस्ट्रेशन
मेल                    फीमेल               कुल
20637               7564              28203

बीए एलएलबी में रजिस्ट्रेशन
मेल                   फीमेल               कुल 
7388                2721             10110

स्पोर्ट्स कोटे की मेरिट तैयार
विवि ने फिजिकल फिटनेस टेस्ट और ट्रायल के बाद स्पोर्ट्स कोटे की मेरिट तैयार कर ली है। ओपन मेरिट आने के बाद वह जारी की जाएगी। इस बार स्पोर्ट्स कोटे से कम एडमिशन होंगे। ट्रायल में कम खिलाड़ी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed