फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lauding government schemes, honoring beneficiaries.

Meerut News: सरकारी योजनाओं का गुणगान, लाभार्थियों का सम्मान

Sun, 14 Jun 2026 08:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 14 Jun 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Lauding government schemes, honoring beneficiaries.
केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर समारोह, मेलों का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। रविवार को क्षेत्र के रजपुरा ब्लॉक परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्षों में की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते मेले का आयोजन किया गया। विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी दी। इसमें भाजपा जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का गुणगान किया। सरकारी योजनाओं के बेहतर संचालन और लाभार्थियों को सम्मानित किया।
ब्लॉक परिसर में बने महाराणा प्रताप सभागार में कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला, जिसने विदेश में भारत की विशेष पहचान बनाई है। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा 12 वर्षों में पूरे देश में इतना विकास किया गया है जो पिछले कई दशकों में नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, भाजपा सांसद अरुण गोविल, भाजपा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, मेरठ महानगर अध्यक्ष हरिकांत आहलूवालिया, भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, ब्लॉक प्रमुख रजपुरा ब्लॉक कौशल चौहान, जिलाधिकारी मेरठ डॉ. वीके सिंह, एसएसपी मेरठ अविनाश पाण्डेय, सीडीओ मेरठ नूपुर गोयल आदि द्वारा आयोजित मेले की समीक्षा की गई ली गई जिसमें कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, ग्राम्य विकास, नेडा विभाग, महिला कल्याण विभाग, आदि के स्टॉलों पर जाकर जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में अतुल त्यागी, अश्वनी त्यागी, मनिंदर पाल, अमित त्यागी, तरुण त्यागी, कृष्ण त्यागी, जिला गन्ना समिति चेयरमैन वीरेंद्र भाटी, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में दुर्गा महिला सहायता समूह की सोनिया, श्रम विभाग से रूमा, रजनी देवी, अयाला हुसैन, मैनावती को सहायता दी गई। सीएम युवा रोजगार योजना के तहत विनीता, सरफराज खान, दीपक कुमार को, कृषि विभाग से संदीप कुमार, धर्मपाल, नरेंद्र सिंह को खरीफ बीजों की मिनी किट प्रदान की।

माछरा ब्लॉक में संगोष्ठी का आयोजन
माछरा ब्लॉक पर हुए कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनता को जागरूक करने के लिए स्टॉल लगाए गए। जिसमें संगोष्ठी की अध्यक्षता सीएचसी माछरा अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत ने की। इसमें लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से गौरव वशिष्ट, अलवीरा, राखी शर्मा, सुरेंद्र सिंह, भुवनेश्वर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed