फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lashkar e taiba threatens to blow railway stations and temples with bombs

लश्कर की धमकी, 10 नवंबर तक उड़ा देंगे यूपी के कई रेलवे स्टेशन, हाई अलर्ट पर प्रशासन

Wed, 26 Sep 2018 06:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 26 Sep 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Lashkar e taiba threatens to blow railway stations and temples with bombs
फाइल फोटो

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से अंबाला रेलवे स्टेशन डायरेक्टर को पत्र भेजकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन और शाकंभरी देवी मंदिर सहित यूपी, हरियाणा के कई स्टेशन एवं मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। धमकी वाला यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने सिंह ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां इस पत्र को लेकर सतर्क हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों सहित रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

 
मंगलवार को डाक के जरिए पहुंचे इस पत्र में प्रेषक का नाम मौलवी अंबु बुखारी, एरिया कमांडर लश्कर-ए-तैयबा, किश्तवाड़ (जम्मू कश्मीर) कराची, पाकिस्तान लिखा है। रेलवे और नागरिक प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। इसमें 20 अक्टूबर को सहारनपुर, अंबाला छावनी, जगाधरी, रोहतक, रेवाड़ी, पानीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जाखल तथा हिसार के रेलवे स्टेशनों पर बम धमाकों की बात लिखी है। हरियाणा और यूपी के मिलिट्री कैंपों, रेलवे पुलों को भी निशाना बनाने और 10 नवंबर को धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की धमकी है। जिनमें कुरुक्षेत्र के प्रमुख मंदिर, यमुनानगर, करनाल के मंदिरों के साथ ही सहारनपुर के शाकंभरी देवी मंदिर का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन

हरियाणा और यूपी को खून से रंग देंगे
रेलवे अधिकारी को मिले पत्र में लिखा है कि इस बार हरियाणा और यूपी को खून से रंग देंगे। यह भी लिखा है कि हिंदू और सिखों के सताए मुसलमान भाइयों के जुल्म का बदला लेंगे। हमारे जेहादियों की कसम हम बहुत जल्द यानी 20 अक्तूबर को ही स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे।             

रेलवे रजिस्टर के पेज पर ही लिखा गया है पत्र
लश्कर-ए-तैयबा के नाम से जो पत्र भेजा गया है, उस पत्र को रेलवे के ही किसी रजिस्टर से निकाला गया है। इस कागज पर बना हुआ चिह्न रेलवे का बताया जा रहा है। यह कागज किस रजिस्टर का है और कहां से प्राप्त हुआ है, अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

पांच महीने पहले भी भेजा गया था पत्र 
लश्कर-ए-तैयबा की ओर से जून में भी एक पत्र सहारनपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देते हुए भेजा गया था। जिसमें न सिर्फ सहारनपुर बल्कि हापुड़, मथुरा समेत कई स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई और फिर कोई घटना घटित नहीं हुई।            

अंबाला स्टेशन डायरेक्टर को मिला है पत्र
आरपीएफ सहारनपुर प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि अंबाला रेलवे स्टेशन डायरेक्टर को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र की जांच कराई जा रही है। अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग शुरू करा दी गई है। यह चेकिंग लगातार चलती रहेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed