{"_id":"5fda6aaf8ebc3e3b8a0c7416","slug":"large-population-of-the-city-will-face-power-cuts-for-one-month-city-news-mrt515963158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की बड़ी आबादी एक माह तक झेलेगी बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की बड़ी आबादी एक माह तक झेलेगी बिजली कटौती
विज्ञापन
मेरठ। रैपिड रेल परियोजना के लिए हो रही पेड़ों की छंटाई और लाइन शिफ्टिंग के चलते शहर के सात बिजलीघरों से अलग-अलग दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित होेगी। फिलहाल एक महीने तक तो शटडाउन के चलते बिजली आपूर्ति में कटौती होगी। आगे परियोजना की गति पर निर्भर होगा।
बुधवार को शारदा रोड, ब्रह्मपुरी, ईश्वरपुरी, भगवतपुरा, हापुड़ रोड बाईपास आदि इलाकों को दोपहर एक बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बिजलीघर पर फोन करके जानकारी लेते रहे। काम पूरा करने के बाद एनसीआरटीसी ने शटडाउन वापस कर दिया। इसके बाद शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति सामान्य की जा सकी।
इसके अलावा रुड़की रोड पर पेड़ों की छंटाई के लिए सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक शटडाउन लिया गया। इसके चलते एमईएस, सोफीपुर आदि बिजलीघर क्षेत्रों की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रही। इसके अलावा लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, नौचंदी, लेडीज पार्क, सेंट लुक्स आदि बिजलीघरों पर फाल्ट आदि के चलते बिजली की आंखमिचौली चलती रही।
विज्ञापन
7.50 लाख लोग होंगे प्रभावित
पेड़ों की छंटाई और लाइन शिफ्टिंग का काम शारदा रोड, टीपी नगर और बिजली बंबा बाईपास बिजलीघर पर काफी हद तक पूरा हो चुका है। अब आगे के चरण में बेगमपुल, एमईएस, सोफीपुर, एकता नगर, पल्लवपुरम फेज-1, पल्लवपुरम फेज-2 और ललसाना बिजलीघर क्षेत्रों में काम चलेगा। इन बिजलीघर क्षेत्रों में अलग-अलग दिन शटडाउन लेकर कटौती की जाएगी। करीब एक माह तक इन बिजलीघर के क्षेत्रों से जुड़े इलाकों को बिजली कटौती से राहत के आसार नहीं हैं। इन सातों बिजलीघर क्षेत्रों से करीब 1.50 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। यदि एक परिवार में औसतन पांच सदस्य भी मानकर चलें तो करीब 7.50 लाख प्रभावित होंगे।
आज पांच घंटे कटेगी बिजली
बृहस्पतिवार को विद्युत लाइनों तक पहुंचे पेड़ों की छंटाई के लिए 33 केवी हापुड़ रोड बिजलीघर का सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते क्षेत्र की करीम नगर, जाकिर कालोनी, इंद्रलोक, उमर नगर, मंजूर नगर, जैदी फार्म, किदवई नगर, ताला फैक्टरी, और नरपत नगर आदि क्षेत्र में पांच घंटे बिजली आपूर्ति नहीं होगी। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग बिजली जाने से पहले ही अपना जरूरी काम निपटा लें और विभागीय कार्य में सहयोग करें।