फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lakhman ne kiya meghnaath ka vadh

लक्ष्मण ने किया मेघनाथ का वध  

Fri, 29 Sep 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
lakhman ne kiya meghnaath ka vadh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छावनी श्रीराम लीला कमेट के तत्वावधान में भैसाली मैदान (अयोध्यापुरी) में रामलीला मंचन किया गया। वहीं शहर में कई अन्य स्थानों पर आयोजित रामलीला में पहुुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

अष्टमी पर आयोजित मंचन के उद्घाटन का सौभाग्य डॉ. अनुपमा एवं हरिकांत अहलूवालिया और डॉ. सरोजनी अग्रवाल को प्राप्त हुआ। वहीं, पूजन विशाल बंसल और अरुण मांगलिक ने किया। कलाकारों ने दिखाया कि शक्ति प्राप्त करने के लिए मेघनाथ यज्ञ कर रहा था। इस बीच हनुमान जी वहां पहुंच गये और यज्ञ को रोक दिया। उधर, मंचन में लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। लक्ष्मण ने मेघनाथ सिर अलग कर दिया। वहीं, कलाकारों ने सुलोचना सती और देवी पूजा का भी प्रसंग दिखाया। रामलीला आयोजन में दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य लोकेश्वर देव गर्ग और डॉ. नितिन गर्ग को प्राप्त हुआ। इस दौरान कमेटी मुख्य संयोजक विवेक रस्तौगी, अध्यक्ष पवन गर्ग, महामंत्री गणेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, अंकित सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन


नल और नील ने बनाया समुद्र पर सेतु 
सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वावधान में श्रीराम लीला कमेटी मेरठ शहर द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। मथुरा के अनंत भक्ति प्रकाश रामलीला मंडल के कलाकारों ने सेतु बंधन स्थापना का मंचन किया गया। कलाकारों ने अंगद-रावण संवाद का मंचन किया। वहीं, युद्ध के बीच लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच युद्ध हुआ। अंत में कुंभकरण वध का मंचन किया गया। जितेंद्र मणि, मनोज अग्रवाल, द्वारका नाथ शर्मा, मनोज माहेश्वरी, अशोक कुमार बंसल, मनोज गुप्ता, गौरव ग्रोवर, सचिन जिंदल, दिवाकर गोयल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण ने विभीषण को दिया देश निकाला  
मेरठ। लालकुर्ती में कुमाऊँ परिषद् के तत्वावधान में कलाकारों ने मंदोदरी-रावण संवाद का मंचन किया। वहीं, इस बीच कलाकारों ने विभीषण शरणागति का मंचन किया। भरे दरबार में रावण ने विभीषण को लात मारकर निकाल दिया। हालांकि विभीषण बार बार रावण को माता सीता को श्रीराम के पास भेज देने की हिदायत देता रहा। इस कलाकारों ने सेतु बंधन, अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण को शक्ति लगने का भी मंचन किया। इस दौरान नवीन चंद जोशी, भुवन चंद जोशी, मथुरा दत्त जोशी, मोहन उप्रेती, महेंद्र पंत, भगवत सिंह रावत, सोबन सिंह बिष्ट, सुंदर लाल, मुकुल आर्य, अर्जुन, सुरेश चंद, ललित जोशी, बालकिशन आदि रहे।

अशोक वाटिका में पहुंचे हनुमान 
मेरठ। प्रह्लाद नगर में श्रीराम नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में कलाकारों ने दिखाया कि माता सीता की खोज में निकली वानर सेना दक्षिण दिशा में समुद्र तट पर पहुंच गई। इस बीच हनुमान जी को उनकी शक्ति याद दिलाई गई। कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार हनुमान जी समुद्र पार कर लंका में पहुंचे और लंकनी का वध किया। वहीं, उन्होंने अशोक वाटिका में पहुंचकर माता सीता को श्रीराम की अंगूठी दी। इस दौरान अशोक मलाई, अविनाश, करण, शानू तरीका, सुनील, अश्वनी भारद्वाज, गौरव गुंबर आदि मौजूद रहे। 


रावण ने किया माता सीता का हरण  
मेरठ। श्रीराम लीला कमेटी रजबन बाजार में सीता हरण का मंचन किया गया। लीला का उद्घाटन अभय बंसल ने किया। वहीं, पूजन का सौभाग्य बृजमोहन यादव, मनोज बंसल, मोहित बंसल, शरद शर्मा, सत्तो लाला, उमेश को प्राप्त हुआ। वहीं, मोहिनी अस्त्र ने श्रीराम ने खर और दूषण का अंत किया। सूचना पर साधु के वेश में पहुंचे रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। श्रीराम और लक्ष्मण माता सीता की खोज में किश्किंधा पर्वत पर पहुंचे। यहां श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता हुई। मंचन के दौरान राजेश यादव, सुनील कन्नौजिया, श्याम मदान, सुधीर भटनागर, रजनीश यादव, सुरेश अवस्थी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed