फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lackness of 6 feet hight youth in recruitmrnt

पुलिस को नहीं मिल रहे छह फु टे जवान

Wed, 01 Jan 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
lackness of 6 feet hight youth in recruitmrnt
मेरठ। इसे खानपान की कमी कहें या फिर युवाओं की कम शारीरिक मेहनत, यूपी पुलिस को इस बार भर्ती में छह फुटे जवान नहीं मिल रहे हैं। भर्ती बोर्ड पैनल में शामिल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार सिपाही भर्ती की दौड़ में छह फीट के अभ्यर्थियों की संख्या आधा प्रतिशत तक रह गई। हालांकि प्रदेश में वेस्ट यूूपी के युवकों को सर्वाधिक मजबूत कद काठी का माना जाता है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 की नापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया 28 नवंबर से चल रही है। इसको लेकर मेरठ, आगरा, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी में सेंटर बनाए गए हैं। मेरठ पुलिस लाइन में बने सेंटर में वेस्ट यूपी के नौ जिलों के अभ्यर्थियों की नापतौल चल रही है। जबकि दौड़ रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में चल रही है। 49 हजार पदों के लिए 123921 अभ्यर्थियों को नौपताल व शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया गया है। मेरठ सेंटर पर 18846 अभ्यर्थियों में से करीब 15 हजार की नापतौल पूरी हो चुकी है। यहां मंगलवार तक 96 अभ्यर्थी ही ऐसे पहुंचे जिनकी लंबाई 180 सेमी को छू सकी।
विज्ञापन

पहली बार आई कमी
भर्ती पैनल में शामिल सीओ यूएन मिश्र का कहना है कि पहली बार देखा गया है कि 100 अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी भी छह फीट का नहीं मिल रहा है। भर्ती प्रक्रिया टीसीएल कंपनी करा रही है। कंपनी के मेरठ सेंटर के प्रभारी अमित पायल ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि पूर्व की भर्ती में करीब तीन प्रतिशत अभ्यर्थी 180 सेमी लंबाई के मिले थे। इस बार यह आंकड़ा बहुत कम है। पुरुष अभ्यर्थी के लिए 168 सेमी हाइट मानक है। सीओ ने बताया कि बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर जिलों के देहात क्षेत्र के अभ्यर्थियों की लंबाई अधिक आ रही है। बागपत के चांदीनगर निवासी अभ्यर्थी की लंबाई 198 सेमी निकली। वहीं गाजियाबाद के नंदग्राम के अनुज चौधरी की 195 सेमी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की शान हैं लंबे जवान
भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी संजीव बाजपेयी का कहना है कि लंबे जवान पुलिस विभाग की शान माने जाते है। गणतंत्र दिवस परेड और अन्य परेड कार्यक्रमों में इन्हें शामिल किया जाता है। सिपाही भर्ती में छह फीट लंबाई के अभ्यर्थियों की संख्या कम निकल रही है।
यह बोले डॉक्टर
फिजीशियन डॉ. तनुराज सिरोही का कहना है कि युवाओं की कम लंबाई और उनका सेहतमंद न होने के लिए कई बातें जिम्मेदार हैं। जंक फूड का ज्यादा प्रयोग, कसरत न करना, खाद्य पदार्थों में मिलावट और अनुवांशिकता इसके मुख्य कारण हैं। मोबाइल फोन का ज्यादा प्रयोग भी शरीर में कई तरीके के विपरीत प्रभाव डाल रहा है।

सिपाही भर्ती दौड़ में सर्वर ठप, हंगामा
मेरठ। छठी पीएसी वाहिनी में सिपाही भर्ती की दौड़ प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को सर्वर ठप होने के कारण अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। करीब ढाई बजे तक अभ्यर्थी बैठे रहे। उनकी बायामेट्रिक प्रक्रिया नहीं हो सकी। सीओ संजीव देशवाल ने बताया कि एक हजार अभ्यर्थी बुलाए गए थे, जिनमें से 362 की दौड़ हो सकी। बाकी अभ्यर्थियों को पांच जनवरी को बुलाया गया है। 362 अभ्यर्थियों की दौड़ में 47 फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed