{"_id":"68cd8a40c3ab6ac81003942e","slug":"laborer-dies-in-truck-collision-meerut-news-c-73-1-mct1008-105110-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाइवे पर सड़क हादसे में मृतक अर्जुन का फाइल फोटो। परिजन
मृतक ईंट भट्ठे पर करता था मजदूरी
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गोटका के पास ट्रक की टक्कर लगने से सरूरपुर खुर्द निवासी अर्जुन (30) पुत्र मंगतराम की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस कारण रोड पर जाम स्थिति बन गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद यातायात सुचारू कराया।
शुक्रवार की शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर गोटका पेट्रोल पंप के सामने रोड के किनारे ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली खराब होने के कारण खड़ी थी। अर्जुन ट्रॉली के बराबर में खड़ा था। इसी बीच शामली की ओर से आने वाले तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राॅली में टक्कर मार दी। इससे ट्राॅली पलट गई। अर्जुन भी उसके नीचे दब गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे युवक को ट्राॅली के नीचे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत चुकी थी। घटना के बाद मौके राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात को सुचारू कराया। युवक की मौत के सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अर्जुन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार को भी ईंट उतारने के लिए गया था। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।