फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kranti will be paid to the soil of the sacrificers

क्रांतिधरा पर किया जायेगा बलिदानियों की माटी को नमन्

Mon, 30 Dec 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kranti will be paid to the soil of the sacrificers
क्रांतिधरा पर किया जाएगा बलिदानियों की माटी को नमन
विज्ञापन

मेरठ। हिंदू जागरण मंच की ओर से 12 जनवरी को मेरठ के जिमखाना मैदान में ‘बलिदानियों की माटी को नमन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उनके घर की मिट्टी को कार्यक्रम स्थल पर लाकर नमन किया जाएगा। यह जानकारी मंच के प्रांत संगठन मंत्री गोपाल ने रविवार को आरएसएस के प्रांत कार्यालय शंकर आश्रम में आयोजित बैठक में दी।
शंकर आश्रम में आयोजित समन्वय बैठक में आरएसएस, भाजपा, विहिप, बजरंगदल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अधिवक्ता परिषद, संस्कार भारती, पूर्व सैनिक परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति, सिख संगत व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में गोपाल ने कहा कि बलिदानियाें की माटी को नमन कार्यक्रम 12 जनवरी की सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप प्रांगण (जिमखाना मैदान) में होगा। इसमें मेरठ सहित शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर से लोग आएंगे। कार्यक्रम में करीब 20 हजार लोगों के आने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और मुख्य वक्ता आध्यात्मिक गुरू पवन सिन्हा होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से सैनिकों के प्रति सम्मान का भाव बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख अरुण जिंदल ने बताया कि इस कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी सीएए, सीएबी और एनआरसी के विषय पर अपना मत स्पष्ट करेंगे। साथ ही जो लोग इन विषयों पर भ्रमित कर देश में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनसे सतर्क रहने का आह्वान किया जाएगा। संघ कार्यकर्ता समाज में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक विनोद भारती ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां पर सैनिकों का बहुत सम्मान किया जाता है। हमें ऐसे देशों से प्रेरणा लेनी चाहिए। बैठक में सचिन सिरोही, गगन सोम, मुकेश सिंघल, अनुज राठी, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, विजेंद्र अग्रवाल, पवन मित्तल, अरुण वशिष्ठ, गोपाल शर्मा, कपिल शर्मा ,गुलाब सिंह, संजीव, कमल दत्त शर्मा, संजय त्रिपाठी, अजय गुप्ता, रविंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed