{"_id":"635599cc0ea156137e7b8b61","slug":"kohli-s-blast-in-melbourne-celebration-in-meerut-city-news-mrt6108399200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलबर्न में कोहली का धमाका, मेरठ में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेलबर्न में कोहली का धमाका, मेरठ में जश्न
विज्ञापन

- लोगों ने की आतिशबाजी, हाथों में तिरंगा लेकर लगाए भारत माता के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में किंग कोहली के धमाके के बाद मेरठ में जमकर जश्न मनाया गया। तिरंगा लेकर लोग सड़कों पर उतर गए और भारत माता के जयकारे लगाए गए। धनतेरस पर भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत का उत्साह अलग ही नजर आया। मेरठ के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर की शुरुआती गेंदों पर पाकिस्तानी खिलाड़ी लड़खड़ाते नजर आए।
क्रिकेट प्रशंसकों ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर एक दिन पहले ही दीपावली मना ली। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट झटका। पहले ओवर में तो एक ही रन दिया। हाल में ही मेरठ पहुंचे कपिल देव ने भी कहा था कि भुवी की स्विंग पाक टीम को मुश्किल में डालेगी।
वहीं, इस मैच में अविश्वसनीय प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली को भी सभी ने सराहा। चौधरी चरण सिंह विवि के मुख्य गेट पर छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने ढोल नगाड़े और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। चपराना ने कहा यह दीपावली का बड़ा उपहार है।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रशंसकों ने बेगमपुल, सुरजकुंड रोड सहित अन्य स्थानों पर आतिशबाजी की। गंगानगर स्थित सी-पाकेट स्थित भुवी के आवास के पास लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद व भारत माता के जयकारे लगाए। विवि गेट पर इस दौरान अमन राणा, नितिन मलिक, नकुल गुर्जर, आशू राठी, गौरव राणा, माइकल, सोपिन गुर्जर, फिरोज ठाकुर, दिवाकर सैनी, प्रशांत चौधरी, यश कौशिक सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।
--
भारतीय टीम की जीत को अद्भुत बताया
भुवनेश्वर कुमार के कोच संजय रस्तोगी ने भारतीय टीम की जीत को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि भुवी ने शुरूआती ओवर में ही दबाव बनाया। इस दबाव का लाभ अर्शदीप सिंह को भी मिला। यूपीसीए निदेशक युद्धवीर सिंह, एमडीसीए सचिव सुुरेंद्र चौहान, कोच संजय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, मेरठ कॉलेज शारीरिक शिक्षा प्रोफेसर डा. योगेश कुमार, कोच मौ. शाहिद, तनकीब अख्तर सहित अन्य क्रिकेट प्रशंसकों ने भी खुशी जताई।