फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईवीएम के विरोध में धरना देने जा रहे थे, आपस में लड़ बैठे, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें तस्वीरें

Wed, 12 Apr 2017 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 12 Apr 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Know, why the BSP workers fought together, sticks and sticks
बसपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े

करारी हार के बाद बसपाइयों के बीच चल रही रार और तेज होती जा रही है। मंगलवार को ईवीएम के विरोध में आयोजित धरने प्रदर्शन से ठीक पहले बसपाई लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। निष्कासित किए गए उत्तराखंड प्रभारी प्रशांत गौतम के समर्थक नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अतर सिह राव का पुतला फूंकने वाले थे कि पूर्व विधायक योगेश वर्मा के समर्थक विरोध में खड़े हो गए। पुलिस ने बमुश्किल मामले को संभाला। वहीं बसपाइयों ने नसीमुद्दीन और अतर सिंह राव का पुतला फूंका।

Know, why the BSP workers fought together, sticks and sticks
ईवीएम को लेकर हंगामा करते बसपाई

यूपी चुनाव में धराशायी होने के बाद बसपाई अब आपस में ही लड़ रहे हैं। पिछले माह पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में बसपा महासचिव नसीमुद़्दीन सिद्दीकी के सामने ही उनका विरोध हुआ तथा पुतले फूंके गए। पूर्व विधायक योगेश वर्मा और उत्तराखंड प्रभारी रहे प्रशांत गौतम आपस में भिड़ गए जिस पर बाद में प्रशांत को निष्कासित कर दिया गया था।

Know, why the BSP workers fought together, sticks and sticks
लाठी लेकर भागता युवक

मंगलवार को बसपाइयों ने ईवीएम के विरोध में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का एलान किया था। जैसे ही यहां बसपाई जुटने शुरू हुए तो निकट ही अंबेडकर चौक पर हंगामा शुरू हो गया। प्रशांत गौतम समर्थकों ने नसीमुद्दीन और अतर सिंह राव के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। उनका पुतला फूंकना चाहा तो विरोध में योगेश वर्मा समर्थक आए गए। धक्का मुक्की मारपीट शुरू हो गई। दोनों गुट के लोग लाठियां लेकर एक दूसरे की और दौड़ पड़े।  पुलिस ने लाठियां फटकार कर किसी तरह से टकराव रोका, लेकिन एक पक्ष ने नसीमुद़्दीन और अतर सिंह का पुतला जला ही दिया। उनका आरोप था कि उन्होंने बसपा को गर्त में पहुंचाने का काम किया। पैसे लेकर टिकट बांटे और सही लोगों को ठिकाने लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know, why the BSP workers fought together, sticks and sticks
आपस में भिड़े बसपाई

ईवीएम के खिलाफ बसपाइयों ने कमिश्नरी और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सरधना, देवबंद आदि ऐसे क्षेत्रों से भाजपा को वोट मिला है जो पूरी तरह से मुस्लिम बहुल हैं। इससे पता चलता है कि ईवीएम में गड़बड़ी थी।  पूर्व विधायक सतेन्द्र सौलंकी ने कहा कि बूथ पर दलितों की 450 वोट पड़ी जो बसपा की थी पर एक भी वोट नहीं निकली।

विज्ञापन
Know, why the BSP workers fought together, sticks and sticks
बसपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े

पूर्व विधायक हाजी याकूब कुरैशी ने कहा कि अगर बसपइयों को परेशान किया गया तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। पूर्व जिला प्रभारी शाहजहां सैफी ने कहा कि प्रदेश सरकार के फैसलों से मुस्लिमों में दहशत है। गजराज नागर, इमरान कुरैशी आदि ने कहा कि अगले चुनाव बैलेट पेपर से ही कराए जाएं। जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव, हसीन यासीन, रविराज, चतर सिंह जाटव, अमित शर्मा, दिनेश काजीपुर, हाजी शबील, डॉ. ओमप्रकाश, ओमपाल खादर आदि मौजूद रहे। बाद में बसपाइयों ने सीएम एवं पीएम का पुतला फूंका। इससे पहले पुलिस के साथ जमकर धक्का मुक्की हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed