फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Know, why do you see in this dream in this month Bhole Shankar

जानिए, इस माह में सपने में क्यों दिखाई देते हैं भोले शंकर

Mon, 10 Jul 2017 10:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 10 Jul 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
Know, why do you see in this dream in this month Bhole Shankar
भोले शंकर

सावन माह की याद आते ही भगवान भोलेनाथ का नाम भक्तों को याद आने लगता है। यही वह माह है जिस महीने में कांवड़िए सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गंगाजल को जलाभिषेक के लिए मंदिर तक पैदल ले जाते हैं। इस माह में दिन में ही नहीं बल्कि रात के सपने में भी भोलेनाथ याद आते हैं। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिये भक्त नाम जपने के साथ अपने घर परिवार को भी भूल जाते हैं। एक साधु सन्यासी की तरह कांवड़ यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ता है।

विज्ञापन


सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को शिव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन व्रत रखने और भगवान शिव के ध्यान से विशेष लाभ प्राप्त होता है। यह व्रत भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए किये जाते हैं। व्रत में भगवान शिव का पूजन करके एक समय ही भोजन किया जाता है। साथ ही साथ गले में गौरी-शंकर, रूद्राक्ष धारण करना भी शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

Know, why do you see in this dream in this month Bhole Shankar
कांवड़िए कांवड़ लाते

सावन के महीने में भक्त, गंगा नदी से गोमुख, गंगोत्री, उत्तरकाशी, ऋषिकेश, और हरिद्वार में हरकी पैड़ी से जल उठाते हैं। पवित्र जल को पैदल चलकर लाते हैं। और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि सावन माह में जैसे ही कांवड़ यात्रा शुरू होती है तो कावड़ियों को रात के सपने में भी भोलेनाथ के दर्शन होते हैं। भक्त जो है सुबह 3:00 बजे उठकर कांवड़ की धूप जलाकर पूजा करते हैं उसके बाद भोलेनाथ के हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि हे भोलेनाथ जो गलती हो गई है मुझे माफ करना मेरी यात्रा आपका नाम लेकर ही चलेगी। आपके नाम के बिना मैं एकटक भी नहीं चल सकता हूं। सुबह से चलकर पूरे दिन भर और पूरी रात तक कावंड़ये भोले का नाम लेकर चलते हैं। शिवरात्रि के दिन मंदिरों में जल चढ़ाकर भक्त भोलेनाथ से मन्नत मांगते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed