फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kishorpur players won the highest number of medals.

Meerut News: किशोरपुर के खिलाड़ियों ने जीते सर्वाधिक पदक

Thu, 01 Oct 2026 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Kishorpur players won the highest number of medals.
किशोरपुरा में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिता में शामिल बच्चों
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, छह विद्यालयों के बच्चों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत किशोरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के छह विद्यालयों के कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में किशोरपुर के कंपोजिट विद्यालय के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम रखते हुए सर्वाधिक पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में किशोरपुर, जलालपुर जोरा, हट्टूपुरा, मखदुमपुर और बस्तौरा नारंग समेत न्याय पंचायत क्षेत्र के छह विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल शिक्षक अजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो तथा 50, 100 और 200 मीटर दौड़ के साथ गोला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में किशोरपुर कंपोजिट विद्यालय के खिलाड़ियों ने चार पदक हासिल किए। लंबी कूद और गोला फेंक प्रतियोगिता में भी किशोरपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता छात्र-छात्राओं को शिक्षक अजय कुमार, ग्राम प्रधान रितु चौधरी, ऋषिपाल मलिक, जलालपुर के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह और शिक्षकों ने सम्मानित किया। ऋषिपाल मलिक ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed