{"_id":"5a65c9084f1c1b74268b5b80","slug":"killing-of-wife-of-bsf-jawan-zombies-thrown-into-the-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF जवान की पत्नी की हत्या, जंगल में फेंकी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSF जवान की पत्नी की हत्या, जंगल में फेंकी लाश
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान की पत्नी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में लापता चल रही बीएसएफ जवान की पत्नी गीता तोमर की हत्या कर शव गांव रंछाड़ के जंगल में फेंक दिया गया। उसका शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें : पहले अपहरण, फिर मासूम की हत्या, लाश देखकर बिगड़ी मां की हालत
विज्ञापन
बीएसएफ जवान रुपेंद्र तोमर पुंछ रजोरी (जम्मू कश्मीर) में सीमा पर तैनात है। उनका परिवार रामबाग कालोनी में रह रहा है। गीता तोमर बुधवार रात से लापता हो गई थी। बृहस्पतिवार को रुपेंद्र और अन्य परिवारीजनों ने बड़ौत कोतवाली में कुछ लोगों पर अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं लगा था। पुलिस को गीता के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन गांव बेगमाबाद गढ़ी में मिली थी, उसके बाद फोन स्विच आफ हो गया था। रविवार को देर शाम रंछाड़ गांव के जंगल में लापता गीता शव मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ रामानंद कुशवाह ने बताया गीता तोमर की हत्या हो चुकी है और उसका शव बरामद कर लिया गया है। इस हत्या में किन लोगों का हाथ है, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/