अपहृत बच्चे की हत्या, नाले में मिली लाश, चेहरा देखते ही बिलख पड़े परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में जली कोठी से अपहृत बच्चे की नृशंसता से हत्या कर दी गई। बच्चे की लाश रजबन बाजार स्थित नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव की शिनाख्त की। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार देहली गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत जली कोठी स्थित अनस बिल्डिंग में शाहिद परिवार के साथ रहता है। उसका सबसे छोटा बेटा इमरान (9) बुधवार करीब रात 11 बजे से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी इमरान के न मिलने पर बृहस्पतिवार रात देहली गेट थाने में बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस परिजनों को लेकर जांच करने जली कोठी पहुंची। जहां जानकारी मिली कि जली कोठी में एक बैंड बाजे की दुकान में कुछ लोगों ने बुधवार रात डीजे बजाया हुआ था। वहां इमरान को देखा गया। पुलिस ने बैंड बाजे वाले से पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
नाले में मिली लाश
शुक्रवार शाम करीब 5:45 बजे सदर बाजार क्षेत्र के रजबन बाजार स्थित नाले में बच्चे की लाश मिली। उसका एक हाथ कटा हुआ दूर पड़ा था। सूचना पर एसपी सिटी, एएसपी कैंट और इंस्पेक्टर सदर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। बच्चे की लाश मिलने की जानकारी लगने पर एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने इमरान के परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस बुला लिया।
पढ़ें : PHOTOS: कलयुगी पिता ने ये क्या कर डाला... हर कोई देखकर हैरान
चेहरा देखते ही बिलख पड़े दोनों भाई
सूचना पर आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष अनस चौधरी अपहृत इमरान के भाई आसिफ और आरिफ को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दोनों भाइयों ने अपने छोटे भाई इमरान का चेहरा देखा तो बिलखने लगे। अनस और पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिम्मत बंधाकर ठीक से पहचान करने की बात कही। दोनों भाइयों ने इमरान का बायां हाथ देखा, जोकि टूटा हुआ था और उसमें रॉड पड़ी थी। उसके बाद दोनों भाई बोले कि इमरान ही है। शिनाख्त होने पर जली कोठी से सैकड़ों लोग वहां पर पहुंचे। इमरान पांचों भाइयों से सबसे छोटा था।
हत्या के पीछे तंत्र मंत्र या कुछ और
पुलिस का मानना है कि इमरान की हत्या जली कोठी क्षेत्र में हुई है। हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र या फिर कुकर्म कारण हो सकता है। बच्चे का एक हाथ कटा मिला और उसकी गर्दन पर चाकू के कई वार किए गए हैं। बच्चे को बेरहमी से मारा गया। हत्या के बाद शव को रजबन बाजार में ले जाकर नाले में फेंक दिया। परिजनों ने जली कोठी में बैंडबाजे वाले पर शक जताया हैं। जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। देर रात ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
हत्यारों की कर रहे तलाश
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार बच्चे के अपहरण का केस देहली गेट थाने में दर्ज हैं। हत्या के बाद आरोपियों ने शव नाले में फेंका है। पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/