फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   killed father in Shamli, daughter made this dangerous plot

बेटी ने प्रेमी से कराई पिता की हत्या, रची थी ये खतरनाक साजिश

Mon, 16 Apr 2018 07:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Mon, 16 Apr 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
killed father in Shamli, daughter made this dangerous plot
आरोपी गिरफ्तार और नीचे राकेश रुहेला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भले ही आपको यकीन न हो, लेकिन यह सच है कि यहां एक बेटी ने रास्ते से हटाने के लिए अपने पिता की ही हत्या करा दी। रची थी ये खतरनाक साजिश...

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। यहां मोहल्ला दयानंद नगर में हुई राकेश रुहेला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। राकेश की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची थी। जिसके बाद प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर राकेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला दयानंद नगर निवासी राकेश लोनी में एक इंटर कॉलेज में लैब असिस्टेंट के पद पर तैनात था। सात अप्रैल को घर से कुछ दूरी पर अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में राकेश के भाई मुकेश ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण की जांच कोतवाली पुलिस के इंस्पेक्टर रफी परवेज कर रहे थे। सोमवार को सीओ सिटी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि राकेश की छोटी बेटी वैष्णवी उर्फ काव्या के प्रेम संबंध मोहल्ला हाजीपुरा निवासी जरीफ के लड़के समीर के साथ थे। जिसका राकेश विरोध करता था। इसी बात को लेकर घर में रार रहती थी। कई बार राकेश और उसकी पत्नी के बीच भी इस बात को लेकर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मोहब्बत में प्रेमिका को मिली खौफनाक सजा, प्रेमी ही बना जान का दुश्मन, मार डाला

killed father in Shamli, daughter made this dangerous plot
फाइल फोटो

पुलिस के अनुसार वैष्णवी ने अपने पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्रेमी समीर को भी राजी किया तथा उसके बाद शादी करने के लिए कहा। समीर ने इस योजना में अपने ताऊ के लड़के शादाब पुत्र अनीस को भी मिला लिया। सात अप्रैल की रात जब राकेश कॉलेज से लौटा तो रेलवे स्टेशन से दोनों ने पीछा किया और घर से कुछ दूरी पर मौका पाकर शादाब ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को नाला पटरी खेड़ी करमू के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा और खोखा, तथा एक अन्य तमंचा और कारतूस बरामद किया है। 

उधर, सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि राकेश रुहेला की हत्या उसकी छोटी बेटी वैष्णवी ने अपने प्रेमी समीर से कराई थी। पुलिस ने आरोपी बेटी तथा उसके प्रेमी तथा उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed