मासूम बच्ची का अपहरण कर उसे बेच डाला, दरिंदे ने उगला जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में टीपी नगर से पांच साल की बच्ची का अपहरण कर उसे बेच दिया गया। इसकी पुष्टि होने पर एंटी ह्यमून ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने एक दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के घर से बच्ची के कपड़े बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि बच्ची को एक महिला को बेच दिया था। हालांकि उक्त महिला को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
पुलिस के अनुसार नई बस्ती टीपी नगर निवासी अनिल कुमार की पांच साल की बेटी विनीता का नौ अगस्त 2017 को थाना टीपी नगर में अपहरण की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने बच्ची को काफी तलाश किया। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिवार ने मोहल्ले की एक महिला राजेश पर अपहरण का आरोप लगाया था। जिसको टीपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बच्ची की बरामदगी न होने के चलते जांच थाना एएचटीयू को सौंपी गई थी। एएचटीयू की टीम ने नई बस्ती से योगेंद्र कुमार भगत को गिरफ्तार कर लिया। योगेंद्र के घर की तलाशी ली गई तो वहां पर अपहृत विनीता के कपड़े मिले। जिनकी पहचान विनीता के परिजनों ने की। उसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने बच्ची राजेश को बेची थी। बाद में योगेंद्र की पत्नी निशा को भोला रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
पढ़ें : नौ माह की बच्ची का अपहरण कर बेचने चली थी यह महिला, सोशल मीडिया की वजह से...
राजेश को रिमांड पर लेंगे
एएचटीयू की प्रभारी आसमा खां के मुताबिक आरोपी राजेश को रिमांड पर लिया जाएगा। राजेश ही बता पाएगी। बच्ची को उसने किसको बेचा है। बच्ची का अपहरण राजेश, योगेंद्र व उसकी पत्नी ने किया, इसके पुख्ता सुबूत पुलिस को मिल गए है। जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
पहले भी सामने आए केस
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानव तस्करी का धंधा लंबे समय से चल रहा है। पूर्वांचल, राजस्थान से लेकर नेपाल की लड़कियों को अपहरण कर बेचने का खुलासा हो चुका है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/