फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnapping of eight-year-old teenager

मेरठ में आठ साल के बच्चे को अगवा कर किया कुकर्म, लहूलुहान हालत में खंडहर में मिला

Sat, 01 Oct 2022 07:44 PM IST
Meerut Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of eight-year-old teenager
आठ वर्षीय किशोर को अगवा कर कुकर्म
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने किशोर को अगवा कर उसके साथ कुकर्म किया। परिजनों की खोजबीन के दौरान किशोर खाली पड़े एक मकान में लहूलुहान मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम आठ वर्षीय एक किशोर घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान पड़ोस के दो युवक वहां पहुंचे और टॉफी देने के बहाने उसे साथ ले गए। उन्होंने पड़ोस में खाली पड़े एक मकान में किशोर के साथ कुकर्म किया। बाद में उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों के काफी तलाश करने पर किशोर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजन घायल अवस्था में किशोर को लेकर थाने पहुंचे। कुकर्म का आरोप लगा दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी, हालांकि आरोपी मौके से फरार मिले। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि पीड़ित किशोर के परिजनों की तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक घटना का मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed