फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnapped young man and demanded ransom of five lakhs

युवक को अगवा कर मांगी पांच लाख की रंगदारी

Wed, 16 Oct 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped young man and demanded ransom of five lakhs
युवक को अगवा कर पांच लाख की फिरौती मांगी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट निवासी एक युवक को अगवा कर पांच लाख रुपये फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। दिनभर युवक मदद की गुहार के लिए एक थाने से दूसरे थाने भटकता रहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उधर, पुलिस दूसरे जनपद का मामला बताकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ रही है।

जैदनगर लिसाड़ी गेट निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ बबलू पुत्र बुंदू निकिल पालिस का काम करता है। सोमवार को मोहम्मद अहमद के पास उसके साथी ने फोन कर कहा कि अगर वह गढ़मुक्तेश्वर आएगा तो उसे वह बड़ा काम दिला सकता है। वह गढ़मुक्तेश्वर पहुंचा। वहां बस अड्डे से उसे दोस्त बाइक पर खेत में ले गया। उसके हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा। मारपीट में दोस्त के अलावा तीन लोग और शामिल थे, जो उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बदहवास हालत में उसे छोड़कर चारों आरोपी कहीं निकल गए। खुद को बंधनमुक्त कर वहां से भाग निकला। बस अड्डे से कुछ दूरी पर चारों ने उसे फिर दबोच लिया। उसे रोडवेज बस में बैठाते हुए धमकी दी कि वह पांच लाख रुपये की व्यवस्था नहीं करेगा तो उसके परिवार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मेरठ पहुंचकर उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस उसे मेडिकल थाने ले गई। पुलिस ने मोहम्मद अहमद को लिसाड़ी गेट थाने भेज दिया। वहां से मामला गढ़मुक्तेश्वर का बताकर उसे लौटा दिया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस मदद नहीं कर रही है। उसे परिवार की जानमाल का खतरा है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट नजीर अली खां ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed