फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnapped kid found in heaven

अगवा बच्चा बरामद, तीन गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2021 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped kid found in heaven
मेरठ। देवलोक कॉलोनी से दस साल के बच्चे को उसकी सगी बुआ ने भाई को सबक सिखाने के लिए अगवा किया था। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर बुआ समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला बच्चे को दिल्ली लेकर जाने की तैयारी में थी।
विज्ञापन

टीपीनगर थानाक्षेत्र की देवलोक कॉलोनी निवासी रिक्शा चालक निक्की के बेटे प्रिंस को शुक्रवार को दो महिलाएं अगवा करके ले गई थीं। चर्चा रही कि महिलाएं सर्वे करने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल थीं। दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थीं। ब्रह्मपुरी और टीपीनगर पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। पीड़ित निक्की ने अपनी बहन सरिता पर शक जताया था। पुलिस ने शास्त्रीनगर सेक्टर-7 निवासी सरिता की फुटेज से पहचान कर सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद बच्चे को उसके घर से बरामद किया। सरिता की निशानदेही पर सहेली पूजा पुत्री विजय सिंह निवासी ग्रेटर नोएडा और नीरज निवासी नरहैडा खरखौदा को भी गिरफ्तार किया। फुटेज में दिख रही दूसरी महिला पूजा था। नीरज दोनों महिलाओं और बच्चे को बाइक से शास्त्रीनगर ले गया था।
विज्ञापन

भाई को सबक सिखाना चाहती थी
पूछताछ में सरिता ने बताया कि 2011 में उसकी शादी ओमप्रकाश से हुई थी। वह निक्की का सगा साला था। पति से विवाद होने के बाद सरिता दूसरे वर्ग के युवक के साथ चली गई थी। निक्की ने सरिता का बेटा ओमप्रकाश को दिलवा दिया था। सरिता भाई को सबक सिखाने और प्रिंस के जरिए ओमप्रकाश से अपना बच्चा लेने की मांग करने वाली थी। अखबार में खबर देखकर सरिता ने बच्चे को दिल्ली पहुंचाने की तैयारी कर ली थी। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना कि पुलिस से 24 घंटे में बच्चा सकुशल बरामद किया। तीन आरोपी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed