{"_id":"5ff8c09b8ebc3e333c451fe2","slug":"kid-kidnapped-from-devlok-colony-meerut-news-mrt519587168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में अगवा किया गया 10 साल का बच्चा बरामद, सीसीटीवी कैमरे की मदद से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में अगवा किया गया 10 साल का बच्चा बरामद, सीसीटीवी कैमरे की मदद से हुआ खुलासा
Sat, 09 Jan 2021 11:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में टीपी नगर से अपह्रत बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शास्त्री नगर से बच्चे को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बच्चे की बुआ ने ही अगवा किया था। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
टीपीनगर थाना क्षेत्र की देवलोक कॉलोनी से शुक्रवार को 10 साल के बच्चे का अपहरण हो गया था। परिजनों ने कॉलोनी में सर्वे करने आई दो महिलाओं पर आशंका जताकर तहरीर दी थी। एसओ टीपीनगर विजय गुप्ता के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर अक्षय का बेटा प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान सर्वे करने आई टीम की दो महिलाएं बच्चे को ले गईं। पड़ोस में रहने वाली बाला ने महिलाओं के साथ प्रिंस को जाते देखा तो परिजनों को बताया। परिजन बच्चे को काफी देर तक तलाशते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आईएसआई को गोपनीय जानकारी भेजता था पूर्व सैनिक सौरभ, साक्ष्य जुटाने के बाद एटीएस ने कसा शिकंजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। उसमें दो महिलाओं के साथ बच्चा जाता दिख रहा है। महिलाएं स्वास्थ्य विभाग में काम करती हैं या नहीं अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं अक्षय ने अपनी बहन पर बच्चे को ले जाने का शक जताया था। अक्षय की बहन एक युवक के साथ कुछ दिन पहले चली गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/