फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kick-off of the 3rd Inter-School Tennis Ball Cricket Championship

Meerut News: तीसरी अंतर विद्यालय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज

Mon, 24 Aug 2026 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Kick-off of the 3rd Inter-School Tennis Ball Cricket Championship
दस विद्यालयों की टीमें ले रही हिस्सा, उद्घाटन के साथ खेले गए दो रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। दयावती मोदी अकादमी (प्राइमरी विंग) में सोमवार को तीन दिवसीय तीसरी अंतर विद्यालय टेनिस बॉल क्रिकेट-वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के विभिन्न विद्यालयों की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने गीत और रोप स्किपिंग के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान रहीं। विशेष अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच जीशान मोहम्मद, गेस्ट ऑफ ऑनर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता और वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के संस्थापक सागर कश्यप मौजूद रहे। मुख्य अध्यापिका प्रीता अब्बी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जीशान मोहम्मद ने कहा कि खेलों में आज अवसरों की कमी नहीं है। क्रिकेट अनुशासन, प्रतिबद्धता और टीम भावना सिखाने का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।
पहले मुकाबले में ज्ञानस्थली स्कूल ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 46 रन बनाए। एलिट क्रिकेट अकादमी ने 8.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर चार विकेट से जीत दर्ज की। एलिट की ओर से आरव शर्मा ने चार विकेट लिए। आकाश और शिवम नगर ने तीन-तीन विकेट चटकाए। बल्लेबाजी में अमन ने 13 और नैतिक रस्तोगी ने 12 रन बनाए। ज्ञानस्थली की ओर से शुकदीप ने तीन ओवर में चार रन देकर दो विकेट लिए।
आरव शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में एलिट क्रिकेट अकादमी ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 77 रन बनाए। युवराज ने 26 और अमन ने 38 रन की पारी खेली। डीएमए की ओर से अविराज और ध्रुव गौतम ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएमए क्रिकेट अकादमी ने 6.5 ओवर में दो विकेट खोकर 83 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। रोहन ने 11 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल रहे।

विहान ने नाबाद 34 रन बनाए। रोहन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।कार्यक्रम में वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के चेयरमैन कपिल त्यागी, महासचिव लक्ष्मीकांत शर्मा, राधा चौधरी, राजकुमार घोष, प्रमोद अहलावत, सुमित विहान, निशा, सौरभ, अमरदीप शर्मा, कोच सन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed