फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kharna ke saath nirjala vrat

खरना के साथ ही निर्जला व्रत शुरू

Thu, 26 Oct 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Oct 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
kharna ke saath nirjala vrat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में रहने वाले पूर्वांचल के परिवारों ने छठ पर्व के दूसरे दिन बुधवार को छोटी छठ यानी खरना मनाई। महिलाओं ने रात में रसिआव साठी के चावल-गुड़, गाय के दूध की खीर खाने के बाद निर्जला व्रत रखा। शहर में माधवपुरम, पल्लवपुरम, शताब्दीनगर, गंगानगर, शास्त्रीनगर, प्रभात नगर, ब्रह्मपुरी, साकेत आदि सहित विभिन्न इलाकों में छोटी छठ मनाई गई। 
विज्ञापन

पल्लवपुरम में छठ पूजा के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को व्रती महिलाओं ने दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को खरना का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद लेने के लिए आसपास के लोग व्रतियों के घर पहुंचे। प्रसाद के रूप में गन्ने के रस की खीर और चुपड़ी रोटी तैयार की गई। इसमें चीनी और नमक का उपयोग नहीं किया गया। इस दौरान कार्तिकेय मैथिल संरक्षक, ललित पिंडारुच, विजय मिश्रा, इन्द्रकुमार , कालीचरण , संजीव झा , दीपक शांडिल्य , प्रो. पीएस झा , अजय कुमार, एसएनझा, पंडित श्रवण झा, एचके झा, बिजेंद्र ठेकेदार, राहुल करमौली, पंडित भक्ति नाथ, पंडित राजू, पदमनाभ झा, डा. एसके झा, डा. एमएम झा, डा. जीके मिश्रा, शंकर झा, उग्रनाथ झा, शामिल रहे। व्रतियों में चांद देवी, सुनैना, ललिता, साधना, रुबी, कुमकुम, आरती, ज्योति, मंजु पिंडारुच, कोमल, रंजना यादव, डॉली चौहान, एकता चौहान एवं भावना शामिल रहीं। कार्तिकेय मैथिल संरक्षक ने बताया कि छठ पर्व छठ कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिंदू पर्व है। 
विज्ञापन


आज डूबते सूर्य को देंगी अर्घ्य 
बृहस्पतिवार को छठ पर्व के तीसरे दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर संतान प्राप्ति और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ नदी या पोखर के जल में खड़ी होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। साथ ही छठ माता से मंगल कामना करेंगी। महानगर में छठ पर्व के अवसर पर गगोल तीर्थ, गांधी आश्रम धोबीघाट, भोले की झाल आदि स्थानों पर मनाया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed