फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kharkhauda wins dance and short drama competitions

Meerut News: नृत्य और लघु नाटिका प्रतियोगिताओं में खरखौदा विजयी

Sun, 02 Nov 2025 06:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 02 Nov 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Kharkhauda wins dance and short drama competitions
सामाजिक संस्था वी कमिट द्वारा डीडीयूएम कॉलेज मॉल रोड में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सामाजिक संस्था वी कमिट के तत्वावधान में रविवार को आठवीं अंतरविद्यालय कस्तूरबा गांधी प्रतियोगिता का आयोजन डीडीयूएम कॉलेज में हुआ। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के मवाना, सरूरपुर, परीक्षितगढ़, खरखौदा व पूर्व अहिरान कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता और लघु नाटिका में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरखौदा ने बाजी मारी।

राजस्थानी लोक नृत्य व द्वितीय चरण में सामाजिक विषयों पर आधारित लघु नाटिका बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत की गई। लघु नाटिका में खरखौदा की टीम प्रथम, मवाना द्वितीय और पूर्वा अहिरान की टीम तृतीय रही। मुख्य अतिथि आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि संगीत समाज म्यूजिक कॉलेज की प्रिंसिपल रुचिका सिंह रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल मीत चौटाला, स्वाति नोटियाल, सीनू रही। रमा नेहरू ने संस्था का परिचय दिया। संचालन मोहम्मद आबिद ने किया। कार्यक्रम में अतुल सक्सेना, महेंद्र चौहान, मधु अग्रवाल, सुमति सिंह, डॉ. अलका गुप्ता, डॉ. विनीता शर्मा ने विचार रखें। इस अवसर पर डॉ. निर्देश वशिष्ट, वासवी झाकर, आफाक खान, डॉ. सरला ठाकुर, नगमा, पुष्पा नेहरू, सपना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

सामाजिक संस्था वी कमिट द्वारा डीडीयूएम कॉलेज मॉल रोड में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छा

सामाजिक संस्था वी कमिट द्वारा डीडीयूएम कॉलेज मॉल रोड में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed