फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khaki will fill the life of senior citizens

UP: वरिष्ठ नागरिकों की जिंदगी में उजाला भरेगी खाकी, हर थाने से जुड़ेंगे 500 बुजुर्ग, SSP ने दिए सख्त निर्देश

Fri, 14 Oct 2022 05:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो दिशांत त्रिवेदी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
दिशांत त्रिवेदी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 05:05 PM IST
सार

सवेरा योजना से लाखों बुजुर्गों को जोड़ने के लिए एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं। सवेरा योजना से कोई भी बुजुर्ग पुलिस की मदद ले सकेगा। 

विज्ञापन
Khaki will fill the life of senior citizens
एसएसपी मेरठ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बुजुर्गों की सुरक्षा और समस्या के निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की सवेरा योजना लाखों बुजुर्गों के जीवन में उजाला भरने का कार्य करेगी। एक बार फिर इसको नए सिरे से शुरू किया गया है। पंजीकरण के बाद यदि किसी बुजुर्ग को सुरक्षा संबंधित मदद की जरूरत होती है तो संबंधित थाने की पुलिस या 112 की पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंचकर उस बुजुर्ग को सहायता पहुंचाने का कार्य करेगी।

विज्ञापन


सात अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक बुजुर्ग सवेरा में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए बुजुर्ग संबंधित थाने या फिर पुलिस उनके घर जाकर पंजीकरण करा सकती है। सभी थानेदारों को एसएसपी ने पांच-पांच सौ वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ने के आदेश दिए है। पुलिसकर्मियों ने इसको जोड़ना भी शुुरू कर दिया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शहर में एसपी सिटी और देहात में एसपी देहात को सभी थानेदारों को पांच-पांच सौ वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: स्कूल बस ने मासूम को कुचला, परिवार में मचा कोहराम, तनाव बढ़ता देख पहुंचीं पांच थानों की पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


सवेरा योजना में पंजीकृत बुजुर्ग की सुरक्षा और उन्हें त्वरित सहायता पहुंचाना योजना का मुख्य उद्देश्य है। बुजुर्ग किसी परिजन या आसपास रहने वाले लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर और अन्य किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद ले सकते हैं। इसके लिए पुलिस वेबसाइट पर जाकर वरिष्ठ नागरिकों का नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज करेगी। इसकी मानिटरिंग भी शासन स्तर से की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किसान की हत्या से दहल उठा पूरा गांव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आई ये बड़ी वजह

इन्होंने कहा...
वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराना और उनकी समस्या का हल करना प्राथमिकता पर रहता है। अब सवेरा योजना के जरिए वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण कराया जा रहा है। सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी, मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed