फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Keshav prashad Maurya said in Meerut, need 100 days to improve law and order

क्रांतिधरा में बोले केशव प्रसाद मौर्य, 100 दिन में सुधार देंगे कानून व्यवस्था

Thu, 01 Jun 2017 11:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 01 Jun 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
Keshav prashad Maurya said in Meerut, need 100 days to improve law and order
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने क्रांतिधरा में जब कार्यकर्ताओं से ये पूछा कि कानून व्यवस्था सुधरी, तो कार्यकर्ता बोले बिल्कुल नहीं सुधरी है। इसके बाद मौर्य बोले कानून व्यवस्था सुधारने के लिए सिर्फ 100 दिन चाहिए। 

विज्ञापन



भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। अब उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने से कोई नहीं रोक सकता है। कार्यकर्ताओं को थोड़ा संयम रखना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि सरकार से बड़ा संगठन है। इसलिए उनका सम्मान पूरी तरह रखा जायेगा। 
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कालेज माल रोड पर आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का 15 सालों में सपा, बसपा और सपा ने बुरा हाल कर दिया। इसे सुधारने का हमने संकल्प लिया है। आज केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की सधी हुई रणनीति और भाजपा के बूथ स्तर तक फैले कार्यकर्ताओं को जाता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह सरकारी अच्छी बातों को जनता तक और बुरी बातों को संगठन या अपने जनप्रतिनिधियों को बताएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि वह कोई भी बुरी बात सार्वजनिक रूप से कहने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछा कानून व्यवस्था सुधरी, कार्यकर्ता बोले बिल्कुल नहीं सुधरी

Keshav prashad Maurya said in Meerut, need 100 days to improve law and order
लोगों से जानकारी लेते डिप्टी सीएम

केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार बनने के बाद दूसरे दलों से आने वाले नेताओं के लिए भी कार्यकर्ताओं को आगाह किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चोला बदलने में माहिर होते हैं। अब भाजपा की सरकार बनने पर वह सक्रिय नजर आ रहे होंगे, वह हमारे सक्रिय कार्यकर्ता को धक्का देकर ऊपर आने का प्रयास कर रहे होंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। कार्यकर्ताओं की सरकार है और उनका पूरा सम्मान पूरी तरह रखा जायेगा। जो अधिकारी उनकी नहीं सुनता है, उसे बात सुननी होगी। ऐसी व्यवस्था हो रही है। लेकिन हमें प्रदेश और देश में अभी 25 सालों तक राज करना है, इसलिए संयम से काम लेना है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि सरकार बने 70 दिन हुए हैं। ऐसे में अवैध पशु कटान बंद हो गया है? अपराधी भयभीत हैं? भूमाफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है? कानून व्यवस्था सुधरी कि नहीं? इस पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अपराध नियंत्रित नहीं हुए हैं। जिस पर केशव प्रसाद मौर्य चौंक पड़े। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में जहां भी जा रहे हैं यह सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन मेरठ में ही सिर्फ यह सुनने को मिला है कि अपराध नियंत्रित नहीं है। इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सच बोल रहे हैं। केशव प्रसाद बोले कि सच ही बोलना चाहिए, और निश्चिंत रहें अपराध पर 15 दिन में नियंत्रण होगा।

मायावती पर कसा तंज
सहारनपुर घटना का जिक्त्रस् करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मायावती आज तक कहीं नहीं गयी। अब से पहले इलाहाबाद गयी थी जब एक विधायक राजू पाल के साथ घटना हुई थी या सहारनपुर गयी। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि वह रामपुर क्यों नहीं गयी जहां इतनी बड़ी घटना हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे साफ नजर आता है कि मायावती की मंशा क्या थी। उन्होंने कहा कि रामपुर मामले की जांच चल रही है और सख्त कार्रवाई होगी।

निगम चुनाव के लिए कर गये इशारा

Keshav prashad Maurya said in Meerut, need 100 days to improve law and order
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ विधायक संगीत सोम

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिल्ली के निकाय चुनाव में सब पुराने चेहरे बदल दिये गये और नये चेहरों को, जो कि पार्टी के पुराने सक्रिय कार्यकर्ता थे, उन्हें मौका दिया गया। इसलिए कार्यकर्ता मायूस न हों, हर किसी को मौका मिलेगा। वह पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करें। केशव प्रसाद के इस बयान पर निगम चुनाव की दावेदारी में जुटे तमाम नेताओं के चेहरों का रंग बदल गया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, ठा संगीत सोम, सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, सत्यवीर त्यागी, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, रविंद्र भड़ाना, कांता कर्दम, सतेंद्र सिसौदिया, चंद्रशेखर, शिवकुमार राणा, अरुण वशिष्ठ, संजीव जैन सिक्का, देवेंद्र चौधरी, विमल शर्मा, अजीत चौधरी, पवन मित्तल, ललित नागदेव, विवेक रस्तोगी, संजय त्रिपाठी, प्रवीण अग्रवाल, सुनील भराला, गिरीश मोहन गुप्ता, इंद्रपाल बजरंगी, संदीप प्रधान, वीर सिंह कर्दम, नरेंद्र उपाध्याय, विवेक वाजपेयी, डा मीनाक्षी भराला,  मनिंदरपाल सिंह, गजेंद्र शर्मा, श्रीचंद शर्मा, अजय भराला, जितेंद्र वर्मा, डा चरण सिंह लिसाड़ी, समीर चौहान, नीरज मित्तल, गणेश अग्रवाल, पीयूश शास्त्री, अंकुर राणा आदि मौजूद रहे।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed